जंग के बीच ट्रंप ने कहा- युद्धविराम चाहता है ईरान, तेहरान बोला- झूठा और निराधार दावा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Apr 2026 9:38 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- पीटीआई
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि उनके अमेरिकी जनता को संबोधित करने से पहले ईरान के राष्ट्रपति युद्धविराम चाहते हैं. ईरान ने ट्रंप के इस दावे को गलत और निराधार बताया है.
Donald Trump: ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के राष्ट्रपति युद्धविराम चाहते हैं. ट्रंप ने अपनी ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान के नये राष्ट्रपति सीजफायर चाहते हैं. अपने पोस्ट में ट्रंप ने ईरान के नये शासन के लिए राष्ट्रपति शब्द का इस्तेमाल किया. हालांकि, ईरान में राष्ट्रपति बदले नहीं हैं.
ट्रंप ने कहा- सीजफायर के लिए रखी है शर्त
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सीजफायर की उन्होंने शर्त रखी है. उनकी शर्त के मुताबिक, युद्धविराम तभी होगा, जब होर्मुज खुला, सुरक्षित और बाधारहित होगा. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें विश्वास हो जाता है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा, तो वह दो से तीन सप्ताह में युद्ध से पीछे हट सकते हैं. भले ही तेहरान युद्धविराम के लिए सहमत न हो. उन्होंने लिखा कि तब तक हम ईरान को पूरी तरह तबाह कर रहे हैं, या जैसा लोग कहते हैं, उसे वापस पाषाण युग में भेज रहे हैं.

ईरान ने दावे को बताया निराधार और झूठा
अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे को ईरान ने खारिज कर दिया है. ईरान की ओर से कहा गया है कि ट्रंप का दावा झूठा, निराधार और भ्रामक है. तेहरान ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव या संदेश उनकी ओर से नहीं भेजा गया है. इससे पहले मंगलवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में लड़ाई जारी रखने की बात कही थी. उन्होंने ट्रंप को टारगेट करते हुए कहा था कि आप ईरान की जनता से धमकियों और समयसीमा की भाषा में बात नहीं कर सकते.
IRGC ने कहा- होर्मुज हमारे कंट्रोल में
ईरान की अर्धसैनिक फोर्स IRGC ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह उसके नियंत्रण में है. बयान में कहा गया कि इस अहम समुद्री रास्ते पर उनकी सेनाओं की मजबूत पकड़ है. साथ ही, अमेरिका के राष्ट्रपति के बयानों पर निशाना साधते हुए IRGC ने कहा कि यह जलडमरूमध्य दुश्मन देशों के लिए आसानी से नहीं खोला जाएगा.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्यों खुलवाना चाहता है अमेरिका
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है. यह फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है. इसी रास्ते से दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल और गैस अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचता है. सऊदी अरब, इराक, यूएई, कुवैत और कतर जैसे बड़े तेल और गैस उत्पादक देश इसी मार्ग पर निर्भर हैं. अगर यह रास्ता बंद हो जाता है, तो वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति बाधित हो सकती है. इस रूट के बंद होने की वजह से कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. अमेरिका में भी पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है.
Also Read: ट्रंप को झटका देने के बाद 35 देशों को एकजुट करेगा ब्रिटेन, होर्मुज खुलवाने की योजना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










