ePaper

बुर्ज खलीफा पर फहराया गया तिरंगा, जानिए और किन देशों का करता है ध्वजारोहण

Updated at : 16 Aug 2023 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
बुर्ज खलीफा पर फहराया गया तिरंगा, जानिए और किन देशों का करता है ध्वजारोहण

भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर तिरंगा के साथ हर घर तिरंगा और जय हिंद का संदेश रोशनी से चमक रहा था. नाइट शो का पूरा वीडियो बुर्ज खलीफा के आधिकारिक हैंडल से शेयर भी किया गया.

विज्ञापन

India Independence Day: भारत पर्व… स्वतंत्रता दिवस… वो खास दिन जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था. गली और चौक-चौराहे तिरंगे से सजे हुए थे. उस समय देश की सरहद से बाहर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर भी तिरंगा का रंग चढ़ा नजर आ रहा था. जी हां, 15 अगस्त को अपना 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर भी भारत का रंग चढ़ा नजर आया. यूएई में मौजूद बुर्ज खलीफा के डिस्प्ले पर तिरंगा और महात्मा गांधी नजर आए. 15 अगस्त के दिन गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा भारत के तिरंगे से जगमगा उठी थी. केसरिया, सफेद और हरे रंग के रंगों की रौशनी से बुर्ज खलीफा नहा रही थी.

बुर्ज खलीफा पर लिखा था खास संदेश
यूएई की गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा पर तिरंगे के साथ-साथ महात्मा गांधी का चित्र  और एक संदेश भारत माता के 77 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना बार-बार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था. इसके अलावा बुर्ज खलीफा पर भारत और यूएई की दोस्ती का भी संदेश दिया गया. संदेश में लिखा था कि भारत और यूएई दोस्ती लंबे समय तक मौजूद रहे. इस दौरान बुर्ज खलीफा से हर घर तिरंगा का भी संदेश दिया गया.

भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विश्व की सर्वाधिक ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर तिरंगा के साथ हर घर तिरंगा और जय हिंद का संदेश रोशनी से चमक रहा था. नाइट शो का पूरा वीडियो बुर्ज खलीफा के आधिकारिक हैंडल से शेयर भी किया गया.सबसे बड़ी बात कि जब बुर्ज खलीफा पर तिरंगा रौशन हो रहा था, ते इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में भारतीय वहां मौजूद थे. तिरंगे रंग में रंगे हुए बुर्ज खलीफा को हजारों लोगों ने देखा और इस खास पल को अपने कैमरे में कैद किया. पूरे जोश के साथ आजादी का जश्न मनाया. साथ ही एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.

तिरंगे रंग की रोशनी से जगमग कर रहे बुर्ज खलीफा का वीडियो अधिकारियों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राष्ट्रगान की धुन के साथ पोस्ट भी किया. इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा गया कि आज बुर्ज खलीफा आज भारत का स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. दुनिया के कोने कोने में रहने वाले हर भारतीय को इस खास दिन की ढेरों बधाई. संदेश दिया गया कि भारत प्रगति, एकता और समृद्धि के साथ चमकता रहे.. निरंतर आगे बढ़ता रहे.

बुर्ज खलीफा पर नजर आया पाकिस्तान का भी झंडा
15 अगस्त को तिरंगे से बुर्ज खलीफा रोशन होता रहे. हालांकि इससे पहले पाकिस्तान का झंडा भी बुर्ज खलीफा पर नजर आया था. दरअशल, पाकिस्तान में आजादी की जश्न 14 अगस्त को मनाया जाता है. इस मौके पर भी दुबई में मौजूद बुर्ज खलीफा पर उसका झंडा दिखाया गया था. बुर्ज खलीफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो के साथ एक पोस्ट किया गया था, जिसमें लिखा था कि पाकिस्तान के लोगों को उनके देश की विरासत और महान उपलब्धियों का जश्न मनाने वाले गर्व, एकता और समृद्धि से भरे दिन की शुभकामनाएं. हमें उम्मीद है कि भविष्य में पाकिस्तान, देश और लोगों को अधिक सफलता और खुशी मिलेगी. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.

टाइम्स स्क्वायर भी तिरंगे से कर रहा था जगमग
भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर के तिरंगे के रंग से जगमग होने के साथ ही यहां प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर के चक्र की 1800 किलोग्राम वजनी प्रतिकृति का अनावरण किया गया. भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में मंगलवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए न्यूयॉर्क शहर के ऐतिहासिक स्थल पर उमड़े थे. न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों तथा देशभक्ति गीतों के बीच टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया.  इस अवसर पर एकत्रित लोगों ने भारत और अमेरिका के ध्वज लहराए.

ध्वजारोहण समारोह भारतीय प्रवासी समुदाय के प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) ने आयोजित किया और इसमें सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान, मिशलिन स्टार शेफ (खानसामा) विकास खन्ना, एफआईए प्रमुख अंकुर वैद्य, एफआईए अध्यक्ष केनी देसाई और अन्य अधिकारियों के साथ इंडो-अमेरिकन आर्ट्स काउंसिल’ (आईएएसी) बोर्ड सदस्य अनिल बंसल और राजीव कौल तथा उपाध्यक्ष राकेश कौल शामिल हुए.

Also Read: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और लैंड स्लाइड से 66 लोगों की मौत, मौसम विभाग का अलर्ट, जारी रहेगी बारिश

इस मौके पर जायसवाल ने कहा, हम भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए कोणार्क के चक्र को न्यूयॉर्क शहर के केंद्र में स्थापित कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं. यह चक्र भारत की विरासत, विचार और शाश्वत विवेक का चमकता प्रतीक है. टाइम्स स्क्वायर पर चक्र का प्रदर्शन कर हमने न केवल भारत की समृद्ध संस्कृति का बल्कि हमारे दोनों देशों अमेरिका और भारत को जोड़ने वाली स्थायी मित्रता का भी जश्न मनाया.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola