अमेरिका में स्वामीनारायण मंदिर तोड़फोड़, यही से 28km दूर 4 दिन बाद पीएम मोदी का है संबोधन

न्यूयॉर्क में स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ पर भारत सख्त.
Swaminarayan temple Incident: सोशल मीडिया पर सामने आई फुटेज के अनुसार, मंदिर के बाहर सड़क और प्रतीक चिह्नों पर स्प्रे पेंट से आपत्तिजनक शब्द लिखे गए.
Swaminarayan Temple Vandalized: अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूत ने न्यूयॉर्क के एक मंदिर के पास लगे संकेतक बोर्ड को विरूपित किये जाने की कड़ी निंदा की है और इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए इसे कानून लागू करने वाली एजेंसियों के अधिकारियों के समक्ष उठाया है.
भारतीय दूतावास ने कहा- घटना अस्वीकार्य है
न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘न्यूयॉर्क के मेलविले में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के पास संकेतक बोर्ड को विरूपित किये जाने की घटना अस्वीकार्य है.’’
पोस्ट में कहा गया कि वाणिज्य दूतावास ‘‘समुदाय के संपर्क में हैं और इस जघन्य कृत्य के अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए कानून लागू करने वाली एजेंसियों के अधिकारियों के समक्ष यह मामला उठाया गया है.’’
यहीं से 28 किलोमीटर दूर है 22 सितंबर को पीएम मोदी का संबोधन
मेलविले, लॉन्ग आइलैंड के सफोल्क काउंटी में स्थित है और नासाऊ वेटरन्स मेमोरियल कोलिज़ीयम से लगभग 28 किलोमीटर दूर है, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 सितंबर को सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं.
स्प्रे पेंट से लिखे आपत्तिजनक शब्द
सोशल मीडिया पर सामने आई फुटेज के अनुसार, मंदिर के बाहर सड़क और प्रतीक चिह्नों पर स्प्रे पेंट से आपत्तिजनक शब्द लिखे गए.
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि न्याय विभाग और गृह सुरक्षा विभाग को इस घटना की जांच करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जनार्दन पांडेय
जनार्दन पांडेय प्रभात खबर डिजिटल में रेजिडेंट एडिटर हैं. पिछले 14 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और न्यूज रूम, डिजिटल रणनीति और ऑडियंस ग्रोथ पर काम कर रहे हैं. इससे पहले वे अमर उजाला, न्यूज18 और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में नए प्रयोग, AI, सॉल्यूशन जर्नलिज्म और मीडिया इनोवेशन उनके पसंदीदा विषय हैं. साल 2024 में उन्हें एक्सचेंज4मीडिया के 40 अंडर 40 सम्मान से सम्मानित किया गया. वे इंडो जर्मन जर्नलिज्म कनेक्ट फेलो भी रह चुके हैं.
जनार्दन दो पुस्तकों के लेखक हैं. बिहार विधानसभा चुनाव पर लिखी उनकी पुस्तक 'बिहार जनादेश 2025: NDA की प्रचंड जीत की पूरी कहानी' और "Rewiring Trust in Journalism" हैंडबुक को व्यापक सराहना मिली. वे समय समय पर डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता और बदलती तकनीक पर लिखते हैं और पत्रकारों को प्रशिक्षण भी देते हैं। 📩 संपर्क : janardan.pandey@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










