Storm Alert : तूफान ‘हेनरीएट’ मचाएगा तांडव? जानें क्या जानकारी आई सामने

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Aug 2025 9:57 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Storm Alert : तूफान ‘हेनरीएट’ फिर से शक्तिशाली हो गया है. इससे जमीनी इलाकों के लिए खतरा नहीं बताया गया है. तूफान ‘आइवो’ भी आगे बढ़ रहा है. जानें इस तूफान को लेकर क्या जानकारी आई सामने.

विज्ञापन

Storm Alert : तूफान ‘हेनरिएट’ शनिवार को दोबारा तेज हो गया है, लेकिन यह हवाई से काफी दूर है और फिलहाल जमीन के किसी हिस्से के लिए खतरा नहीं है. मियामी के ‘नेशनल हरिकेन सेंटर’ के अनुसार, यह हिलो शहर से लगभग 1,015 किलोमीटर पूर्व में है और 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ रहा है. अगले एक-दो दिनों में इसके और शक्तिशाली होने की संभावना है, हालांकि अभी यह आबादी वाले क्षेत्रों से दूर है.

तूफान ‘आइवो’ भी बढ़ रहा है आगे

तूफान ‘आइवो’ भी प्रशांत महासागर में मेक्सिको के दक्षिण-पश्चिम में आगे बढ़ रहा है. ‘आइवो’ की हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी. यह तूफान बाजा कैलिफोर्निया के किनारे से लगभग 425 किलोमीटर दूर, पश्चिम-दक्षिण की दिशा में है और 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mausam : 10 अगस्त को होगी भारी बारिश, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

तूफान के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई

किसी भी तूफान के लिए फिलहाल तटीय इलाके में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन हरिकेन सेंटर ने कहा है कि ‘आइवो’ तूफान से उठने वाली समुद्री लहरें अगले एक-दो दिन तक प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से को प्रभावित करती रहेंगी.

यह भी पढ़ें : Kal Ka Mausam: 10 से 15 अगस्त तक होगी भयंकर बारिश, अगले 7 दिनों के लिए IMD अलर्ट जारी

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola