Viral Video: सांप के सामने रख दिया आईना, अपना ही अक्स देखकर करने लगा ताबड़तोड़ हमला
शीशे में खुद को देखकर हमला करता सांप, फोटो- एक्स
Viral Video: शीशे में खुद को दूसरा सांप समझ बैठा. पहले चौंका और फिर अटैक मोड में आ गया. वीडियो देखकर हैरान हुए सोशल मीडिया यूजर्स.
Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. कभी किसी जानवर की मासूम हरकत लोगों को हंसा देती है, तो कभी उसका व्यवहार हैरान कर देता है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप के सामने आईना रख दिया जाता है. इसके बाद सांप की प्रतिक्रिया देख कोई भी डर सकता है.
आईना देखते ही चौंक गया सांप
वीडियो में एक सांप शीशे के केज के अंदर कुंडली मारकर बैठा दिखाई देता है. इसी दौरान उसके सामने अचानक एक आईना रखा जाता है. शुरुआत में सांप आईने में दिखाई दे रही अपनी ही परछाईं को गौर से देखता है. कुछ पल तक वह समझ नहीं पाता कि सामने आखिर है कौन.
इसके बाद उसकी प्रतिक्रिया अचानक बदल जाती है. आईने में अपने ही अक्स को दूसरा सांप समझकर वह अटैक मोड में आ जाता है और शीशे की तरफ बार-बार हमला करने लगता है.
आईने पर जहर स्प्रे करता दिखा सांप
वायरल वीडियो में सांप आईने की तरफ तेजी से वार करता दिखाई देता है. इसी दौरान वह शीशे की ओर अपना घातक जहर स्प्रे करता भी नजर आता है. ऐसा लगता है कि सांप अपनी परछाईं को असली प्रतिद्वंद्वी समझकर उससे मुकाबला करने की कोशिश कर रहा है.
दिलचस्प बात यह है कि सांप जितनी बार हमला करता है, आईने में दिखाई दे रहा उसका अक्स भी ठीक वैसी ही हरकत करता है. इससे वह और ज्यादा आक्रामक नजर आने लगता है.
2.3 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है और अब तक इसे 2.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से पोस्ट किया गया है. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










