पाकिस्तान में पेट्रोल पर भारी टैक्स के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, कहा- तुम और IMF भाड़ में जाओ

Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स के खिलाफ प्रदर्शन ( स्रोत- सोशल मीडिया)

पाकिस्तान में पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों और बेकाबू महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं, महंगाई घटाने को लेकर जमात-ए-इस्लामी ने सरकार को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

पाकिस्तान में ईंधन की आसमान छूती कीमतों, पेट्रोल पर भारी लेवी और बेकाबू महंगाई को लेकर विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, शुक्रवार (7 अगस्त ) को देशभर में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए, जिससे कई प्रमुख शहरों में आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. जमात-ए-इस्लामी (JI) ने शरीफ सरकार से कहा कि अगर हमारी मांगे मानी नहीं गई, तो इससे बड़ा प्रदर्शन होगा.

पाकिस्तान में 500 से अधिक स्थानों पर चक्का जाम

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची, लाहौर, पेशावर, क्वेटा, इस्लामाबाद, रावलपिंडी और एबटाबाद सहित प्रमुख शहरों में 500 से ज्यादा जगहों पर रैलियां और धरने आयोजित किए गए. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों को बाधित कर दिया. हाथों में तख्तियां लिए लोगों ने सरकार की जनविरोधी टैक्स नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेट्रोलियम लेवी को तुरंत वापस लेने तथा बढ़ती महंगाई से राहत देने की मांग की.

पाकिस्तान लंबे समय से रिकॉर्ड महंगाई से जूझ रहा है. ईंधन के दामों में वृद्धि के कारण परिवहन लागत और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे जनता का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है.

‘तुम और IMF भाड़ में जाओ’ के लगे नारे

प्रदर्शनकारियों ने सरकार की टैक्स नीतियों के खिलाफ तीखे नारे लगाए. हाथों में प्लेकार्ड लेकर लोगों ने पेट्रोलियम लेवी वापस लेने और महंगाई से राहत देने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान सरकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की नीतियों के खिलाफ भी नाराजगी देखने को मिली. ‘तुम और IMF भाड़ में जाओ’ जैसे नारे प्रदर्शनकारियों के गुस्से को जाहिर कर रहे थे.

यह सिर्फ एक ट्रेलर है, 9 अगस्त को बड़े आंदोलन का ऐलान

जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख हाफिज नईमुर रहमान ने लाहौर में एक विशाल धरने को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्रवार का प्रदर्शन तो केवल एक 'ट्रेलर' था, असली आंदोलन अभी शुरू होना बाकी है. उन्होंने घोषणा की कि विरोध के अगले चरण में 9 अगस्त को लाहौर में पंजाब के मुख्यमंत्री आवास और कराची, पेशावर व क्वेटा में गवर्नर हाउस के बाहर अनिश्चितकालीन धरने दिए जाएंगे. इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं.

आम जनता पर असहनीय बोझ और सरकार की तीखी आलोचना

जेआई प्रमुख ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि पेट्रोल लेवी और बिजली के भारी बिलों ने आम नागरिकों की कमर तोड़ दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सत्ता में आई सरकारों ने जनता को राहत देने के बजाय हमेशा शक्तिशाली कुलीन वर्गों के हितों की रक्षा की है.

ये भी पढ़ें: नरक से भी बदतर शिकागो का फ्यूनरल होम: मिलीं 56 सड़ी लाशें,कीड़ों और बदबू से मचा हड़कंप


विज्ञापन
सत्येन्द्र गिरि

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola