Russia Ukraine War: थम गया रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन ने की युद्धविराम की घोषणा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Apr 2025 10:09 PM

विज्ञापन

Vladimir Putin

Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ईस्टर पर अस्थायी रूप से युद्धविराम की घोषणा की. क्रेमलिन ने शनिवार को यह जानकारी दी. क्रेमलिन के अनुसार, युद्धविराम शनिवार को मॉस्को समयानुसार शाम छह बजे से ईस्टर रविवार के बाद मध्यरात्रि तक चलेगा.

विज्ञापन

Russia Ukraine War: क्रेमलिन ने कहा, “मानवता से प्रेरित होकर, आज रविवार से सोमवार तक स्थानीय समयानुसार शाम छज बजे से रात 12 बजे तक रूसी पक्ष ईस्टर युद्धविराम की घोषणा करता है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- मैं आदेश देता हूं कि इस अवधि के लिए सभी सैन्य कार्रवाइयां रोक दी जाएं.” पुतिन ने कहा, “हम मानते हैं कि यूक्रेनी पक्ष हमारे उदाहरण का अनुसरण करेगा. साथ ही, हमारे सैनिकों को युद्धविराम के संभावित उल्लंघन और दुश्मन की ओर से उकसावे, उसके किसी भी आक्रामक कार्य को रोकने के लिए तैयार रहना चाहिए.”

रूस का दावा कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना को खदेड़ दिया

युद्ध विराम की घोषणा उसी दिन की गई जब रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके बलों ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना को उनके बचे हुए आखिरी ठिकानों में से एक से खदेड़ दिया. मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन की सीमा पर स्थित ओलेशन्या गांव पर नियंत्रण कर लिया है.

यूक्रेन का दावा- रूस ने ड्रोन और डमी हथियारों से 87 हमले किए

एक अन्य घटनाक्रम में, यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया कि रूस ने शनिवार रात तक ड्रोन और ‘डमी हथियारों’ से 87 महले किये. रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने शुक्रवार रात को यूक्रेन के दो ड्रोन मार गिराये.

नोट – भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola