Resume For Job : नौकरी के लिए ऐसा रिज्यूमे, हंसते–हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Jul 2025 8:29 AM

विज्ञापन

Half Printed Resume Viral

Resume For Job : एक शख्स का अधूरा छपा हुआ रिज्यूमे वायरल हो रहा है. इसमें बोल्ड अक्षरों में लिखा था "Hire me to unlock my full potential"... सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस रिज्यूमे में यूजर लगातार मजेदार कमेंट कर रहे हैं. जहां कुछ लोगों ने इसे हास्यपूर्ण और अनोखा बताया, वहीं अन्य लोगों ने इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए इसे मीम या फोटोशॉप किया हुआ बताया है.

विज्ञापन

Resume For Job : नौकरी के लिए आवेदन कई लोग करते हैं. इसके लिए वे रिज्यूमे भेजते हैं. यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो एक रिज्यूमे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. जी हां…एक व्यक्ति ने आधे छपे हुए रिज्यूमे के जरिए इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जो मजेदार होने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करता है. यह वायरल रिज्यूमे एक नौकरी आवेदन का केवल ऊपरी हिस्सा दिखाता है. इसमें उम्मीदवार का आधा चेहरा और एक सामान्य करियर गोल दिखाता है. इस रिज्यूमे को देखकर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं.

रिज्यूमे का पंचलाइन लोगों को कर रहा है आकर्षित

इस रिज्यूमे में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वह थी पेज के बीचों-बीच लिखी गई एक दिलचस्प और चटपटी लाइन– “Hire me to unlock my full potential.” इस लाइन के बाद न तो कोई अनुभव लिखा है और न ही कोई योग्यता. रिज्यूमे यहीं पर जानबूझकर अधूरा छोड़ दिया गया है, ताकि इस मजेदार स्लोगन की बात सीधे दिल तक पहुंचे. रिज्यूमे के ऊपर करियर ऑब्जेक्टिव में लिखा है:  आपकी कंपनी का हिस्सा बनकर मैं अपने कौशल को बढ़ाना, अधिक ज्ञान प्राप्त करना और एक प्रोफेशनल के रूप में अपने व्यक्तित्व को विकसित करना चाहता/चाहती हूं.”  लेकिन जो चीज इस रिज़्यूमे को वाकई यादगार बनाती है, वह है इसका पंचलाइन.

इस चालाक अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसाया है, जहां यूजर्स उम्मीदवार की रचनात्मकता, आत्मविश्वास की जमकर सराहना कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग इसे मीम या फोटोशॉप किया हुआ बता रहे हैं.

इंटरनेट पर वायरल हुए इस “आधे छपे रिज्यूमे” को लेकर लोगों ने खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने मजाक में लिखा, “ये तो बाकी सभी उम्मीदवारों से अलग जरूर दिखेगा—but इसमें कोई कॉन्टैक्ट जानकारी ही नहीं है, तो कोई उसका ‘फुल पोटेंशियल’ कैसे अनलॉक करेगा?” एक अन्य ने इसे एक प्रैंक बताते हुए कहा, “ये तो सिर्फ मीम बनाने के लिए किया गया आइडिया लगता है.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola