एलन मस्क ने उठाया सवाल, सुनीता विलियम्स की वापसी में देरी के लिए बाइडेन सरकार जिम्मेदार
Published by : Neha Kumari Updated At : 06 Mar 2025 1:40 PM
एलन मस्क
Rescue Mission: सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की घर वापसी में देरी पर एलन मस्क ने बाइडेन सरकार पर खड़े किए सवाल. आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर कर रहे थे देरी.
Rescue Mission/ Elon Musk: एलन मस्क ने बाइडेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी में देर कर रही थी. नासा के दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं. इन्हें वापस लाने के लिए उनकी कंपनी स्पेस एक्स ने 6 महीने पहले ही एक बचाव मिशन पेश किया था, लेकिन प्रशासन ने इंकार कर दिया. एलन मस्क ने 6 मार्च को इस विषय पर बात करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया.
एलन मस्क ने पोस्ट में क्या लिखा?
एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, अंतरिक्ष यात्रियों को सिर्फ 8 दिनों के लिए अंतरिक्ष में रहना था. लेकिन अब उन्हें वहां 8 महीने से ज्यादा हो गए हैं. उनकी कंपनी स्पेस एक्स छह महीने पहले ही एक और ड्रैगन यान भेजकर उन्हें वापस ला सकती थी, लेकिन NASA ने नहीं बल्कि बाइडेन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी. अब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने जल्द से जल्द उन्हें वापस लाने को कहा है.
The astronauts were only supposed to be up there for 8 days and now have been there for 8 months.
— Elon Musk (@elonmusk) March 5, 2025
SpaceX could have sent up another Dragon and brought them home 6 months ago, but the Biden White House (not NASA) refused to allow it.
President Trump asked to bring them back as… https://t.co/BVsHRn2Ocf
शुरू होने जा रहा है बचाव अभियान
जानकारी के मुताबिक सुनीता विलियम्स और विलमोर को वापस लाने के लिए 12 मार्च को कैनेडी स्पेस सेंटर के क्रू-10 के लॉन्च के लिए किया जाएगा. जब यह टीम अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचेगी, तब क्रू-9 की टीम इस बचाव मिशन के तहत सुनीता और विलमोर को स्पेसएक्स के विमान ड्रैगन में बैठाकर फ्लोरिडा के पास समुद्र में उतारेगी.
स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता
इससे पहले भी एलन मस्क ने रोगन के पॉडकास्ट पर इस मुद्दे पर बात करते हुए अंतरिक्ष में ज्यादा दिनों तक रहने से होने वाले खतरों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी. उन्होंने पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि इतने दिन तक अंतरिक्ष में फंसे रहने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, साथ ही माइक्रोग्रैविटी के जोखिम भी धीरे-धीरे बढ़ते जाएगे. इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि नासा उन्हें नहीं ला सकती है. एकमात्र स्पेस एक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान ही रास्ता है, जिससे उन्हें लाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










