कोरोना वायरस संकट के वक्त शरणार्थी महिलाओं के प्रति हिंसा का खतरा सर्वाधिक: यूएनएचसीआर
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के वक्त विस्थापित महिलाओं और लड़कियों के प्रति हिंसा का खतरा सर्वाधिक है.
जेनेवा : संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के वक्त विस्थापित महिलाओं और लड़कियों के प्रति हिंसा का खतरा सर्वाधिक है. यूएनएचसीआर ने कहा कि इन हालात में वे ‘जिंदा रहने के लिए देह व्यापार’ अथवा बाल विवाह जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकती हैं. यूएनएचसीआर के एक सहायक उच्चायुक्त गिलियन ट्रिग्स ने कहा,‘‘हमें महामारी के इस वक्त शरणार्थी और विस्थापित महिलाओं तथा लड़कियों की तरफ तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है.
”उन्होंने कहा, ‘‘वे उन लोगों में हैं जिनके खतरे की जद के आने की ज्यादा आशंका है. शोषण करने वालों को कोई मौका नहीं दिया जाना चाहिए. ऐसा हो सकता है कि विस्थापित महिलाएं शोषण करने वालों के हाथों में पड़ जाएं वहीं अन्य महिलाएं आजीविका के साधन बंद हो जाने के कारण जीवित रहने के लिए देह व्यापार अथवा बाल विवाह जैसे कदम उठाने के लिए विवश हो जाएं. ”
संस्था ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई देशों में जो पाबंदियां लगाई गई हैं उनसे सहयोग देने वाली सेवाओं तक पहुंच सीमित हो गई है. उसने कहा कि महिलाओं को खतरे से बचाने के लिए यूएनएचसीआर आपात नकद बांट रही है. ट्रिग्स ने कहा कि सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विस्थापित महिलाओं के प्रति ‘हिंसा के बढ़ते खतरों’ को कोविड-19 कार्य योजना में शामिल किया जाए.
आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 17 हजार के पार चली गयी है, वहीं इससे मरने वालों की संख्या 543 हो गयी है, अगर हम पूरे विश्व की बात करें तो इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख के पार चली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










