पुतिन और किम जोंग उन की मुलाकात से छटपटाए ट्रंप- US के खिलाफ साजिश रचने का लगाया आरोप

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Sep 2025 7:07 PM

विज्ञापन

किम बायें और दायें पुतिन, बीच में डोनाल्ड ट्रंप

Putin Kim Meeting: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच बीजिंग में द्विपक्षीय वार्ता हुई. इधर पुतिन और किम की मुलाकात से अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तिलमिला गए हैं. उन्होंने पुतिन, किम और जिनपिंग को बड़ी चेतावनी दे डाली है.

विज्ञापन

Putin Kim Meeting: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एक भव्य सैन्य परेड में भाग लेने के बाद दियाओयुताई में मुलाकात की. इधर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तिलमिला गए हैं. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट डाला और पुतिन, किम और जिनपिंग को चेतावनी दे डाली. ट्रंप ने पुतिन और किम की मुलाकात को अमेरिका के खिलाफ साजिश करार दिया.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर क्या किया पोस्ट ?

डोनाल्ड ट्रंप ले ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. जिसमें ट्रंप ने लिखा, “सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उस अपार समर्थन और रक्त का जिक्र करेंगे जो संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीन को विदेशी आक्रमणकारी से आजादी दिलाने में दिया था. चीन की विजय और गौरव के लिए कई अमेरिकी शहीद हुए. मुझे उम्मीद है कि उन्हें उनके साहस और बलिदान के लिए उचित सम्मान दिया जाएगा. राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के लिए यह एक महान और स्थायी उत्सव का दिन हो. कृपया व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं दें, क्योंकि आप संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं.”

पुतिन ने उत्तर कोरियाई सैनिकों की प्रशंसा की

बातचीत में पुतिन ने उत्तर कोरियाई सैनिकों की बहादुरी और वीरता की प्रशंसा की, जिन्होंने रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में यूक्रेनी घुसपैठ को विफल करने के लिए मॉस्को के सैनिकों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी थी. जबकि किम ने कहा कि पिछले वर्ष जून में उत्तर कोरियाई राजधानी में एक बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद से प्योंगयांग और मॉस्को के बीच सहयोग ‘‘काफी मजबूत’’ हुआ है.

एक ही कार में सवार होकर गए पुतिन और किम

क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पुतिन और किम औपचारिक स्वागत समारोह से लेकर वार्ता स्थल तक एक ही कार में सवार होकर गए.

उत्तर कोरिया ने 15 हजार सैनिकों से की रूस की मदद

दक्षिण कोरियाई आकलन के अनुसार, उत्तर कोरिया ने पिछले वर्ष से अब तक रूस में लगभग 15,000 सैनिक भेजे हैं. उसने पुतिन के यूक्रेन में तीन साल से जारी युद्ध में मदद देने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों और तोपों सहित बड़ी संख्या में सैन्य उपकरण भी भेजे हैं.

ये भी पढ़ें: धमकी देने वाले ट्रंप को मूडीज की चेतावनी, टैरिफ का धौंस न दिखाएं वर्ना अमेरिका में आ रही मंदी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola