26 अप्रैल को मनाया जाएगा शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, सरकार ने क्यों लिया ऐसा फैसला?
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Apr 2025 5:34 PM
Pope Francis funeral: पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार 26 अप्रैल 2025 को किया जाएगा. इसको लेकर भारत सरकार ने बड़ी घोषणा कर दी है. गृह मंत्रालय ने उस दिन राजकीय शोक का ऐलान किया है. उस दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. पोप फ्रांसिस का सोमवार 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.
Pope Francis funeral: पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार 26 अप्रैल, 2025 को होगा. उस दिन राजकीय शोक मनाया जाएगा. गृह मंत्रालय ने बताया, 26 अप्रैल को पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा.
पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़
सेंट पीटर्स बेसिलिका के अंदर लकड़ी के एक साधारण ताबूत में रखे पोप फ्रांसिस के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने अपेक्षा से अधिक लोगों के आने के कारण वेटिकन ने पूरी रात बेसिलिका के दरवाजे खुले रखे. वेटिकन द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार बुधवार को साढ़े आठ घंटों के दौरान 20,000 से अधिक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
The funeral of His Holiness Pope Francis, Supreme Pontiff of the Holy See, will be held on 26th April, 2025. The State Mourning shall be observed on that day. On 26th April, 2025, the National Flag will be flown at Half Mast throughout India on all buildings where the National… pic.twitter.com/hH0S0bAu9J
— ANI (@ANI) April 24, 2025
भीड़ इतनी, कैथोलिक एमिलियानो फर्नांडीज को करना पड़ा घंटों इंतजार
मेक्सिको से आये कैथोलिक एमिलियानो फर्नांडीज आधी रात के आसपास लाइन में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे, और दो घंटे बाद भी वह बेसिलिका नहीं पहुंच पाए थे. फर्नांडीज ने कहा, “मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि मैं यहां कितना समय इंतजार करूंगा. यह सिर्फ यह दिखाने का अवसर है कि मैं फ्रांसिस्को को कितना पसंद करता हूं. मुझे लगता है कि उनके प्रति मेरे मन में जो सम्मान है, उसकी वजह से मैं इंतजार कर रहा हूं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए