PM Modi China Visit: 7 साल बाद PM मोदी की चीन यात्रा, भारतीय नृत्य-संगीत के साथ होगा शानदार स्वागत

Updated:
विज्ञापन
PM Modi China Visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इनसाइट में भारतीय वाद्ययंत्र बजाते कलाकार

PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी 7 साल के बाद चीन की यात्रा में कर रहे हैं. इससे पहले 27-28 अप्रैल 2018 को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर बैठक की थी. पीएम मोदी की जापान और चीन की यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका ने भारत पर सबसे अ���िक 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. चीन पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारतीय नृत्य-संगीत की तैयारी की गई थी.

विज्ञापन

PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन में ओडिसी और भरतनाट्यम नृत्य से स्वागत किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में ओडिसी नृत्य प्रस्तुति देने वाले नृत्य समूह की सदस्य झांग जिंगहुई ने कहा, “मैंने बचपन से ही ओडिसी सीखी है. बाद में मैंने इसे एक भारतीय गुरु से भी सीखा. मुझे यह बहुत पसंद है. मैंने इसे वर्षों तक सीखा और एक कलाकार के साथ-साथ एक शिक्षक भी बनी. मुझे लगता है कि शास्त्रीय नृत्य एक सागर की तरह है. अगर आप इसे सीखना चाहते हैं, तो आपको इसे गहराई तक ले जाना होगा, आपको कई कहानियां सीखनी होंगी… मैंने चीन के छात्रों को इन बातों से परिचित कराया और उन्हें यह बहुत पसंद आया. वे इसे लंबे समय तक और गहराई से सीखना चाहते हैं. उनके सामने प्रस्तुति देना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं उन्हें पहली बार देखूंगी. यह बहुत रोमांचक है. यह एक बहुत अच्छा मौका है.”

ये भी पढ़ें: India And Japan Friendship: कट्टर दुश्मनी से लेकर दोस्ती तक, कैसी रही है भारत और जापान की कहानी

पीएम के स्वागत में भरतनाट्यम करने वाली कलाकार ने क्या कहा?

धानमंत्री मोदी के स्वागत में भरतनाट्यम प्रस्तुति देने वाले नृत्य समूह की सदस्य जिन शानशान (ईशा) कहती हैं, “मैंने 1994 में भरतनाट्यम सीखना शुरू किया था. लगभग 30 साल हो गए हैं. आज के कार्यक्रम के लिए, हम लगभग एक महीने से तैयारी कर रहे हैं. हम एक नया आइटम तैयार किया है… मुझे लगता है कि अब ज्यादा से ज्यादा लोग इसे जानने और इसका आनंद लेने लगे हैं. मेरे लगभग 100 छात्र हैं. हम बहुत उत्साहित हैं और हमने खूब अभ्यास किया है. यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है.”

भारतीय प्रवासी समुदाय के लोग पीएम मोदी से मिलने के लिए आतुर

भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य गजेंद्र शर्मा ने कहा, “अगर हम मिलते हैं, तो मुझे बहुत खुशी होगी. हम उनसे (पीएम मोदी) मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं. हम सभी बीजिंग से हैं. हम उनका सम्मान करते हैं, खासकर 2047 के लिए उनके विजन और सभी नागरिकों के लिए उनके काम के लिए. मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं.”

भारत और जापान के बीच हुए 13 समझौते

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान, भारत और जापान ने 13 प्रमुख समझौतों एवं घोषणाओं को अंतिम रूप दिया तथा कई परिवर्तनकारी पहलों की शुरुआत की घोषणा की. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जापान की यह यात्रा उन उपयोगी परिणामों के लिए याद रखी जाएगी जिनसे हमारे देश के लोगों को लाभ होगा. मैं (जापान के) प्रधानमंत्री (शिगेरू) इशिबा, जापानी जनता और सरकार को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं.’’

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola