दुनिया में गूंजा भारत का डंका! स्वीडन ने पीएम मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान

स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी, फोटो पीटीआई
PM Modi Sweden Honour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है. पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को स्वीडन पहुंचे.
PM Modi Sweden Honour: स्वीडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया. यह किसी भी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान और पहचान है.
प्रधानमंत्री मोदी को मिला 31वां वैश्विक सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 31वां वैश्विक सम्मान है. इससे पहले इज़राइल, ओमान, नामीबिया, रूस, भूटान, फ्रांस, मिस्र, पापुआ न्यू गिनी, फिजी, ग्रीस, अमेरिका, UAE, मालदीव, बहरीन, फिलिस्तीन में सम्मान मिल चुका है.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वीडिश समकक्ष क्रिस्टर्सन से बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने स्वीडिश समकक्ष उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित व्यापक वार्ता की. स्वीडिश प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन ने दो-दिवसीय दौरे पर स्वीडन पहुंचे मोदी का गोथेनबर्ग हवाई अड्डे पर विशेष आगवानी की. मोदी इससे पूर्व 2018 में पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने स्वीडन आए थे. वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच कारोबार 7.75 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था. बातचीत के दौरान, दोनों पक्षों ने हरित परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), नयी प्रौद्योगिकियों, स्टार्टअप्स, सुदृढ़ आपूर्ति शृंखलाओं, रक्षा, अंतरिक्ष, जलवायु परिवर्तन और दोनों देशों के नागरिकों के बीच संबंध जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया.
ये भी पढ़ें: आरती की थाली और भारतीय वेशभूषा, स्वीडन पहुंचने पर पीएम मोदी का बंगाली रीति से हुआ स्वागत, Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










