पीएम मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान, ब्रिटिश सांसद ने कहा- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Jan 2023 11:05 AM
ब्रिटिश सांसद लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने कहा कि पीएम मोदी पृथ्वी के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक हैं. उन्होंने कहा कि भारत के पास आर्थिक प्रगति करने का एक टारगेट है. भारत के पास अगले 25 सालों में 32 बिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का विजन है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका विदेशों में भी बज रहा है. उनकी लोकप्रियता देश की सीमा लांघ कर दूसरे देश पहुंच रही है. ब्रिटेन के एक सांसद ने तो पीएम मोदी को धरती का सबसे ताकतवर नेता तक कह दिया है. ब्रिटिश सांसद लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने ब्रिटेन के हाउस ऑफ लार्ड्स में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पृथ्वी के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक हैं.
पीएम मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान: ब्रिटिश सांसद लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने कहा कि एक लड़के के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी ने पिता की चाय की दुकान पर चाय बेची. आज वह भारत के प्रधानमंत्री के रूप में इस धरती पर सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक हैं. उन्होंने कहा कि आज भारत के पास जी-20 की अध्यक्षता है.
इंडियन इकोनॉमी सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था: ब्रिटिश सांसद बिलिमोरिया ने भारत को दुनिया की सबसे तेज बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बताया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के पास आर्थिक प्रगति करने का एक विजन है. भारत के पास अगले 25 सालों में 32 बिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का विजन है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन भारत का सबसे करीबी मित्र होना चाहिए.
ताकतवर होता जा रहा है भारत: लॉर्ड बिलिमोरिया ने एक बहस के दौरान यह भी कहा कि भारत अब यूके से आगे निकल गया है और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. इसके अलावा भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती एक बड़ी अर्थव्यवस्था भी है. उन्होंने कहा कि हर लिहाज से भारत ताकतवर होता जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि इंडियन एक्सप्रेस अब स्टेशन से निकल चुका है. यह अब दुनिया की सबसे तेज ट्रेन है… दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










