Tripura Election 2023: फिर सत्ता में लौटने की तैयारी, BJP ने कसी कमर, CM माणिक साहा ने घर-घर जाकर मांगा वोट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Jan 2023 10:00 AM

विज्ञापन

Tripura Election 2023: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव से पहले अगरतला में घर-घर जाकर प्रचार किया. शाहा ने कहा कि बीजेपी इस बार भी सत्ता में वापस आएगी, क्योंकि लोगो का पार्टी में विश्वास बढ़ा है. चुनाव आयोग ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है.

विज्ञापन

Tripura Election 2023: त्रिपुरा की 13वीं विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन ने अधिसूचना जारी कर दी है. 16 फरवरी को प्रदेश में चुनाव होगा. इलेक्शन को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस लिया है. इसी कड़ी में बीजेपी ने प्रचार अभियान तेज दिया है. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव से पहले अगरतला में घर-घर जाकर प्रचार किया. इस दौरान शाह ने कहा कि लोगों का बीजेपी पर बहुत विश्वास है क्योंकि उन्हें लगता है कि भाजपा सरकार पारदर्शी है. राज्य में आतंकवाद समाप्त हो गया है और अब शांति और समृद्धि है.

इलेक्शन कमीशन ने जारी की अधिसूचना: इससे पहले चुनाव आयोग ने त्रिपुरा की 60 सीटों के लिए हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी. अधिसूचना के मुताबिक, उम्मीदवार 30 जनवरी तक अपना नामांकन पत्र दायर कर सकते हैं. वहीं, 31 जनवरी तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. इसके बाद उम्मीदवारों 2 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. वहीं, चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है.

65,044 नए मतदाता देंगे वोट: चुनाव को लेकर एडिशनल चीफ इलेक्शन ऑफिसर (ACEO) सुभाषीश बंदोपाध्याय ने कहा है कि तय कार्यक्रम के मुताबिक 60 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 16 फरवरी को होगा. वहीं, चुनाव के बाद दो मार्च को वोटों की गिनती (Vote Counting) की जाएगी. इस बार चुनाव में प्रदेश के कुल 28 लाख 13 हजार 4 सौ 78 मतदाता राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला करेंगे. बता दें, अंतिम मतदाता सूची में रिकॉर्ड 65,044 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है.

Also Read: आतंकी विस्फोट के बीच भारत जोड़ो यात्रा कठुआ से फिर शुरू, कड़ी सुरक्षा में चल रहे राहुल गांधी

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. एसीईओ ने चुनाव को लेकर कहा कि पूरे पूर्वोत्तर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. केंद्रीय अर्धसैनिक बल मतदाताओं में विश्वास बढ़ाने के लिए इलाके में गश्त लगा रहे हैं. मतदान वाले राज्य में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त तीन विशेष पर्यवेक्षक जल्द ही इलाके का दौरा करने जाने वाले हैं.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola