Plane Crashed Video : कैलिफोर्निया में F-35 Jet क्रैश, डरावना वीडियो आया सामने

F-35 jet Crashed Video
Plane Crashed Video : कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो काउंटी में एक विमान क्रैश हो गया जिसका वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो में क्या आ रहा है नजर.
Plane Crashed Video : कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो काउंटी में एक विमान क्रैश हो गया. यह विमान एफ-35 जेट बताया जा रहा है, जो खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा लेमूर नेवल एयर स्टेशन के पास हुआ. राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं. हादसे के बाद पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया. हादसे का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा बुधवार शाम करीब 6:30 बजे फ्रेस्नो काउंटी के एक खेत में हुआ, जहां F-35 विमान गिर गया. नौसेना ने पुष्टि की कि पायलट सुरक्षित है और किसी अन्य को चोट नहीं लगी. दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है. हादसे से करीब 12 एकड़ घास में आग लग गई, जिसे बुझाया जा रहा है.
दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी
इस हादसे ने अमेरिकी नौसेना के आधुनिक F-35 लड़ाकू विमान के संचालन से जुड़ी चुनौतियों को फिर से सामने ला दिया है. दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










