ePaper

पीआईए ने अपने कैप्टन और प्रथम अधिकारियों के रमजान के दौरान रोजा रखने पर लगाया प्रतिबंध

Updated at : 05 Apr 2022 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
पीआईए ने अपने कैप्टन और प्रथम अधिकारियों के रमजान के दौरान रोजा रखने पर लगाया प्रतिबंध

पीआईए का यह फैसला कराची में दो साल पहले हुए विमान हादसे के मद्दनेजर आया है. इस हादसे में चालक दल के सदस्यों समेत विमान में सवार 100 लोगों की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन

लाहौर: पाकिस्तानी इंटनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने अपने कैप्टन और प्रथम अधिकारियों के इस्लामी पवित्र महीने रमजान (Ramadan) के दौरान रोजा रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है. पीआईए का यह फैसला कराची में दो साल पहले हुए विमान हादसे के मद्दनेजर आया है. इस हादसे में चालक दल के सदस्यों समेत विमान में सवार 100 लोगों की मौत हो गयी थी.

विमान चालक ने उस समय रोजा रखा हुआ था. पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल्ला हफीज ने बताया कि कॉकपिट चालक दल के सदस्यों के लिए सुरक्षा बुलेटिन जारी किया गया है. उन्होंने कहा, ‘कॉकपिट चालक दल के सदस्यों पर चिकित्सकीय कारणों से रोजे के दौरान काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. जो लोग रोजा रखना चाहते हैं, उन्हें अवकाश लेना होगा.’

प्रवक्ता ने कहा कि रोजा रखने वाले केबिन चालक दल के सदस्यों को विमान संचालन की अनुमति नहीं होगी. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि रोजे की महत्ता से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन विमान में ड्यूटी के दौरान रोजा रखने के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकते हैं.

कॉकपिट चालक दल के सदस्यों पर चिकित्सकीय कारणों से रोजे के दौरान काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. जो लोग रोजा रखना चाहते हैं, उन्हें अवकाश लेना होगा.

प्रवक्ता, पीआईए

Also Read: पाकिस्तान में विपक्ष को मिलेगा सरकार बनाने का मौका या होगा आम चुनाव? सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला

उन्होंने कहा, ‘रोजा रखते हुए विमान संचालन न केवल व्यक्ति के लिए स्वयं खतरा है, बल्कि विमान में मौजूद अन्य सभी के लिए भी यह खतरनाक है.’ इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने रमजान के दौरान दुनियाभर के मुसलमान भोर से दिन छिपने तक रोजा रखते हैं. रमजान दो अप्रैल से आरंभ हुआ था और यह ईद-उल-फितर के साथ समाप्त होगा.

रोजा रखते हुए विमान संचालन न केवल व्यक्ति के लिए स्वयं खतरा है, बल्कि विमान में मौजूद अन्य सभी के लिए भी यह खतरनाक है.

प्रवक्ता, पीआईए

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola