Pakistan Train Hijacked: खत्म हुआ ऑपरेशन, उग्रवादियों के कब्जे से छुड़ाई गई ट्रेन, 33 उग्रवादी ढेर

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Pakistan Train Hijacked

Pakistan Train Hijacked: पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है. सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के कब्जे से ट्रेन को छुड़ा लिया है. सभी उग्रवादी मारे गए हैं. सुरक्षाबलों ने कहा है कि इस ऑपरेशन में कुछ बंधकों की भी जान गई है.

विज्ञापन

Pakistan Train Hijacked: 30 घंटे से ज्यादा चले ऑपरेशन के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूच विद्रोहियों के कब्जे से जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को छुड़ा लिया है. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन में सभी उग्रवादी मारे गए हैं, कुछ बंधकों की भी जान गई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक 300 से अधिक बंधकों को बचा लिया गया है. इससे पहले मंगलवार को उग्रवादियों ने दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के बोलन में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया था. ट्रेन में करीब 450 लोग सवार थे. सभी लोगों को बीएलए ने हाईजैक कर लिया था. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि बलूचिस्तान में ट्रेन हमले में 21 यात्री और चार सैनिक मारे गए हैं. जबकि, 33 विद्रोहियों को भी मार गिराया गया.

बलूचिस्तान में ट्रेन हमले में 21 यात्री और चार सैनिक मारे गए

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने टीवी चैनल दुनिया न्यूज को बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर मौजूद सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया. लेफ्टिनेंट जनरल शरीफ ने कहा “सशस्त्र बलों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित छुड़ाकर बुधवार शाम को अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया.” उन्होंने बताया कि मंगलवार को “ट्रेन पर हमला करके विद्रोहियों ने 21 यात्रियों को मार डाला. इस घटना में अर्धसैनिक बल के चार जवान भी मारे गए.”

उग्रवादियों के चंगुल से छुड़ाई गई ट्रेन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों ने मंगलवार (11 मार्च) को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर उसे पटरी से उतार दिया था. इसके बाद ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया था. हाइजैक की खबर के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. 30 घंटे से ज्यादा के ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों ने अधिकतर बंधकों की सुरक्षित रिहा करा लिया. इससे पहले हाईजैक के बाद उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा था कि अगर अधिकारी जेल में बंद उग्रवादियों को रिहा करने के लिए राजी हो जाते तो उग्रवादी समूह यात्रियों को रिहा करने के लिए तैयार था.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola