Muslim: कौन है दुनिया का सबसे ताकतवर मुस्लिम देश! दूसरे नंबर पर आता है पाकिस्तान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Oct 2024 3:10 PM

विज्ञापन

Muslim

Muslim: दुनिया में 57 मुस्लिम देश हैं. इनमें ईरान, मिस्र, तुर्किए, पाकिस्तान, UAE, सऊदी अरब भी शामिल है. माना जाता है कि पाकिस्तान एक शक्तिशाली इस्लामिक देश है. लेकिन वे सबसे ताकतवर नहीं है. आज हम आपको बताते है कि सबसे ज्यादा पावरफुल इस्लामिक देश कौन है.

विज्ञापन

Muslim: मुस्लिम देश ईरान और यहूदी राष्ट्र इजराइल के संभावित युद्ध को लेकर पूरी दुनिया डरी हुई है. अगर दोनों देशों में युद्ध छिड़ता है तो यह पूरे खाड़ी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले सकता है. इजराइल के समर्थन में चट्टान की तरह अमेरिका खड़ा है. तो वहीं ईरान खाड़ी के मुस्लिम देशों से एकजुट होकर इजराइल का नामो निशां मिटाने की अपील कर रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दुनिया के 57 मुस्लिम देशों में कौन सबसे ताकतवर है, और इजराइल से लोहा लेने के लिए तत्पर ईरान कितना बलशाली है. एटम बम से संपन्न पाकिस्तान कितने ताकत के मामले में कितने पायदान पर है. आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं.

कौन है सबसे कमजोर मुस्लिम देश
ग्लोबल फायर इंडेक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सीरिया मुस्लिम देशों में सबसे कमजोर है. इसे बाद अजरबैजान का नंबर आता है. सैनिक दृष्टिकोण से अजरबैजान भी एक कमजोर मुस्लिम राष्ट्र है. इसी कड़ी में कजाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात भी कमजोर मुस्लिम देशों की सूची में शामिल है. यहां तक की सैनिक लिहाज से सऊदी अरब भी एक कमजोर इस्लामिक राष्ट्र है.

पाकिस्तान नहीं है सबसे ताकतवर मुस्लिम देश
ग्लोबल फायर इंडेक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान भले ही परमाणु हथियार से संपन्न है. लेकिन, ताकतवर मुस्लिम देशों की सूची में उसकी रैंकिंग दूसरे नंबर पर है. ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में कुल सक्रिय सैनिकों की संख्या 6,54,000 है. वहीं, पाकिस्तान के पास कुल विमानों की संख्या 1434 है. पाकिस्तान के पास 3742 टैंक और 50 हजार से ज्यादा आर्म्ड व्हीकल हैं. 602 रॉकेट लॉन्चर, 752 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी, 2 विध्वंसक पोत, 8 पनडुब्बी और 114 नौसिक जहाज हैं. यह सब सैनिक संसाधन पाकिस्तान को एक ताकतवर राष्ट्र बनाते हैं. ग्लोबल फायर इंडेक्स के मुताबिक वह दुनिया का नौवां सबसे ताकतवर देश हैं.

कौन है सबसे ताकतवर मुस्लिम राष्ट्र
अब सवाल है कि जब पाकिस्तान मुस्लिम देशों में सबसे पावरफुल नहीं है तो कौन है सबसे ताकतवर इस्लामिक राष्ट्र. ग्लोबल फायर इंडेक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक तुर्किए सबसे ज्यादा ताकतवर इस्लामिक राष्ट्र है. ग्लोबल फायर इंडेक्स ने उसे पाकिस्तान से भी ताकतवर बताया है. ग्लोबल फायर इंडेक्स की 145 ताकतवर देशों की सूची में इस्लामिक देश तुर्किए की रैंकिंग 8वीं है. तुर्किए के पास करीब 9 सैनिक हैं. जिसमें 3 लाख से ज्यादा सक्रिय सैनिक हैं. बाकी रिजर्व फोर्स हैं. तुर्किए के पास ट्रैंड नेवी और एयरफोर्स भी है, जो इसे कई इस्लामिक देश से ज्यादा पावरफुल बनाते हैं.

Also Read: Israel: इजरायल का मस्जिद पर बर्बर हमला, भीषण बमबारी में 18 की मौत

Israel का मस्जिद पर बर्बर हमला, बमबारी में 18 की मौत, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola