ePaper

पाकिस्तान ने खुद खोली पोल! तबाह एयरबेस की मरम्मत के लिए निकाले टेंडर

Updated at : 17 May 2025 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
Pakistan Airforce Tender

Pakistan Airforce Tender

Pakistan Airforce Tender: भारत की सर्जिकल कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की हालत बेहद गंभीर दिख रही है. आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान ने हमलों को स्वीकार नहीं किया, लेकिन 12 से 14 मई के बीच निकाले गए एयरबेस रिपेयरिंग टेंडर खुद उसकी हार का सबसे बड़ा सबूत बन गए हैं.

विज्ञापन

Pakistan Airforce Tender: भारत द्वारा हाल ही में की गई सर्जिकल कार्रवाई ने पाकिस्तान को ऐसा झटका दिया है कि वह अब अपने तबाह हुए एयरबेस और सैन्य ठिकानों की मरम्मत कराने में जुट गया है. हालांकि पाकिस्तान ने अब तक आधिकारिक रूप से इन हमलों को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन उसकी वायुसेना द्वारा जारी किए गए टेंडर अब खुद सबूत बनकर सामने आ गए हैं.

एयरबेस की मरम्मत के लिए टेंडर निकाले गए

पाकिस्तानी एयरफोर्स ने 5 मई के बाद 12, 13 और 14 मई को कई टेंडर जारी किए हैं, जिनमें एयरबेस की मरम्मत और रखरखाव का ज़िक्र है. आम तौर पर ऐसे टेंडर नियमित कार्यों के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन भारत के साथ जारी तनाव के बीच इतने बड़े पैमाने पर निकाले गए ये टेंडर इस बात की पुष्टि करते हैं कि भारत ने पाकिस्तान के अहम सैन्य ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है.

कौन-कौन से एयरबेस बने भारत के निशाने?

भारत ने अपने सटीक और शक्तिशाली हमलों में पाकिस्तान के प्रमुख एयरबेस को निशाना बनाया है. इनमें शामिल हैं:

  • भोलेरी (सुक्कुर) एयरबेस – कराची के पास
  • नूर खान (चकलाला) एयरबेस – रावलपिंडी
  • रहीम यार खान एयरबेस
  • स्कर्दू एयरबेस – गिलगित-बाल्टिस्तान (पीओके)
  • मुरीद एयरबेस – चकवाल
  • रफीक़ी एयरबेस – झांग
  • चुनियन एयरबेस – कसूर जिला
  • सियालकोट एविएशन बेस
  • शाहबाज एयरबेस
  • जैकोबाबाद एयरबेस

मोदी सरकार खोलेगी पाकिस्तान की पोल

भारत सरकार ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की करतूतों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उजागर करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है. इस टीम की कमान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर को सौंपी गई है. थरूर का कूटनीतिक अनुभव और संयुक्त राष्ट्र में सेवा का लंबा इतिहास इस अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने वाला साबित हो सकता है.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola