Operation Sindoor 'भारत ने कभी नहीं माना मध्यस्थता का प्रस्ताव', पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का बड़ा खुलासा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Sep 2025 11:43 PM
Operation Sindoor: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने किया बड़ा खुलासा
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के चार महीनों के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तीसरे देश की मध्यस्थता की संभावना पर वार्ता की थी, लेकिन रुबियो ने साफ कर दिया था कि भारत किसी भी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करेगा.
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के करीब चार महीने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से दोनों देश के बीच किसी तीसरे देश की मध्यस्थता की संभावना पर बात की थी. इस पर रुबियो ने साफ कर दिया था कि भारत किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेगा. क्योंकि, भारत इसे हमेशा से भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मामला मानता है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से इसपर बात की थी, इस पर रुबियो ने साफ कर दिया था कि भारत युद्धविराम के लिए किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेगा.
पाकिस्तान चाहता था तीसरे पक्ष की मध्यस्थता
अल जजीरा को दिए एक इंटरव्यू में इशाक डार ने खुलासा करते हुए कहा कि रुबियो ने साफ कर दिया था कि भारत तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को कभी स्वीकार नहीं करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार मध्यस्थता का दावा कर चुके हैं. लेकिन डार ने ट्रंप के दावे को गलत साबित कर दिया. उन्होंने बताया कि जब पाकिस्तान ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भारत के साथ तीसरे पक्ष की मध्यस्थता पर पूछा था तो उन्होंने इस बात से यह कहकर मना कर दिया था कि भारत इसके लिए राजी नहीं है, वो इसे भारत-पाकिस्तान का
द्विपक्षीय मामला मानता है.
भारत ने तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से किया इनकार
इशाक डार ने इंटरव्यू में कहा कि 10 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने कहा था कि बहुत जल्द भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत होगी. डार ने बताया कि इसके बाद अमेरिका में जब जुलाई महीने में उनकी रुबियो से मुलाकात हुई तो उन्होंने साफ कर दिया था कि भारत इसे द्विपक्षीय मामला मानता है, उसने तीसरे पक्ष की किसी भी तरह की भूमिका से मना कर दिया है.
बातचीत के लिए तैयार है पाकिस्तान- डार
अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बताया कि पाकिस्तान भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर तरह से बातचीत के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि अगर भारत भी बातचीत करना चाहता है तो हम इससे हमें खुशी होगी. इससे पहले विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के साथ बातचीत पर भारत का रुख साफ करते हुए कहा था कि बातचीत द्विपक्षीय होनी चाहिए. विदेश मंत्रालय ने कहा था कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










