Nuclear Attack Video : परमाणु बम फटने पर कैसा होगा नजारा? देखें वीडियो में

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Jun 2025 7:36 AM

विज्ञापन

Nuclear Attack Video IDF

Nuclear Attack Video : इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि यदि परमाणु बम फटेगा तो कैसा होगा नजारा.

विज्ञापन

Nuclear Attack Video : तेहरान में ईरान के परमाणु हथियार और मिसाइल निर्माण से जुड़े ठिकानों पर इजरायल ने एक बड़ा हवाई हमला किया. इसकी जानकारी इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने दी. IDF के अनुसार, 60 फाइटर जेट्स ने तेहरान क्षेत्र में 20 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. यह हमला IDF की खुफिया शाखा के सटीक निर्देश पर हुआ. इस बीच डिफेंस फोर्स ने एक वीडियो जारी किया है जो परमाणु हमले का है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया–परमाणु हथियार वास्तव में क्या हैं? यह जानने के लिए देखें कि वे वास्तव में कितने शक्तिशाली हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

इजराइली सेना ने बताया कि इस हमले का उद्देश्य ईरान के परमाणु हथियार प्रोजेक्ट और मिसाइल निर्माण को नुकसान पहुंचाना है. IDF के अनुसार, लड़ाकू विमानों ने ऐसे ठिकानों को निशाना बनाया जहां हथियार बनाए जाते हैं, सेंट्रीफ्यूज तैयार होते हैं और रिसर्च एवं डेवलपमेंट से जुड़ा काम किया जाता है.

यह भी पढ़ें : Video : हमने ड्रोन और मिसाइलें देखीं, हम डर गए, भारत लौटे छात्रों ने बताए ईरान के हालात

IDF ने आरोप लगाया कि ईरानी शासन यूरेनियम को नागरिक जरूरत से ज्यादा स्तर तक संवर्धित कर रहा है. उनका कहना है कि यह संवर्धन शांतिपूर्ण उद्देश्यों से नहीं, बल्कि परमाणु हथियार बनाने के इरादे से किया जा रहा है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola