North Korea : उत्तर कोरिया दुश्मनों पर करेगा अब ड्रोन से हमला, किम जोंग उन खुश
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Nov 2024 10:32 AM
Kim Jong UN/ North Korea
North Korea : उत्तर कोरिया ने विस्फोटक ड्रोन का टेस्ट किया है. तानाशाह किम जोंग उन ने इसके बड़े पैमाने पर निर्माण की बात कही है.
North Korea : उत्तर कोरिया के मंसूबे बेहद ही खतरनाक हैं. उसने टारगेट पर सटीक निशाना लगाने के लिए डिजाइन किए गए विस्फोटक ड्रोन का टेस्ट किया है. तानाशाह किम जोंग उन ने इन हथियारों के बड़े पैमाने पर निर्माण में तेजी लाने को कहा है. टेस्ट ऐसे समय में किया है जब अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान निकटवर्ती अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास में लगे हुए हैं. इसमें एडवांस लड़ाकू जेट विमान और एक अमेरिकी विमानवाहक पोत का यूज किया जा रहा है.
उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं. इसमें किम दो अलग-अलग तरह के मानवरहित हवाई वाहनों के पास अधिकारियों से बात करते नजर आ रहे हैं. ‘एक्स’-आकार की पूंछ और पंख वाले यान भी इसमें दिख रहे हैं. यह उन ड्रोन की तरह लग रहा है जिनका खुलासा कुछ महीने पहले हुआ था. उस वक्त किम ने विस्फोट करने वाले ड्रोन में से एक का टेस्ट किया था. केसीएनए ने बताया कि ड्रोन ने कई रूट से उड़ान भरी और टारगेट को निशाना बनाया.
टैंकों के पुराने मॉडल को किया गया टारगेट
सामने आई तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि ड्रोन से बीएमडब्ल्यू सेडान और टैंकों के पुराने मॉडल को टारगेट किया गया. किम हथियार विकसित करने की प्रक्रिया से खुश नजर आए. केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा कि मिलिट्री एक्टिविटी के लिए ड्रोन कम लागत पर बनाना आसान है.
Read Also : Atomic Bomb Attack : यह देश गिराने जा रहा है परमाणु बम! मची खलबली
दक्षिण कोरिया को उत्तर कोरिया ने दी धमकी
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर पिछले महीने अपने देश के विरोध में पर्चे गिराने के लिए ड्रोन भेजने का आरोप लगाया था. धमकी दी थी कि यदि दोबारा ऐसा किया गया तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. दक्षिण कोरिया की सेना ने इस बात की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है कि उत्तर कोरिया के ये दावे सही हैं या नहीं.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










