Nobel Peace Prize : डोनाल्ड ट्रंप को मिले नोबेल शांति पुरस्कार, पाकिस्तान के बाद इजराइल ने किया नॉमिनेट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Jul 2025 6:52 AM

विज्ञापन

PM Benjamin Netanyahu With Donald Trump

Nobel Peace Prize : इजराइल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है. पीएम नेतन्याहू ने कहा कि आप इसके हकदार हैं. पाकिस्तान भी ट्रंप को नॉमिनेट कर चुका है. भारत–पाक युद्ध को रोकने के लिए पाकिस्तान ने ट्रंप को नॉमिनेट किया.

विज्ञापन

Nobel Peace Prize : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है. नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में ट्रंप को इस बारे में जानकारी दी और कहा, “मैं वह पत्र आपको दिखाना चाहता हूं जो मैंने नोबेल पुरस्कार कमेटी को भेजा है. आपने शांति के लिए काम किया है, उसके आप पूरी तरह हकदार हैं.”

नेतन्याहू के अनुसार, यह नामांकन मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रयासों को ध्यान में रखकर किया गया है. हालांकि ट्रंप पहले ही कह चुके हैं, “मैं चाहे कितने भी युद्ध रोक लूं, मुझे नोबेल नहीं मिलेगा. मुझे 4-5 बार यह मिलना चाहिए था, लेकिन वे यह सिर्फ लिबरल्स को देते हैं.”

पाकिस्तान भी डोनाल्ड ट्रंप को नॉमिनेट कर चुका है

इजराइल से पहले पाकिस्तान सरकार भी डोनाल्ड ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट कर चुकी है. पाकिस्तान का कहना है कि भारत-पाक युद्ध के दौरान ट्रंप की कूटनीतिक पहल और मध्यस्थता ने बड़े युद्ध की आशंका को टाल दिया. सरकारी बयान में कहा गया कि ट्रंप ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों से बातचीत कर संघर्षविराम में अहम भूमिका निभाई, जिससे दो परमाणु शक्तियों के बीच युद्ध टल गया.

यह भी पढ़ें : Iran Fatwa : डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू को दी जाएगी सजा, फतवा हुआ जारी

क्या कहा बेंजामिन नेतन्याहू ने?

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है, तथा व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से ट्रंप को नामांकन पत्र की एक प्रति सौंपी. नेतन्याहू ने कहा, “जैसा कि हम बात कर रहे हैं, ट्रंप एक के बाद एक क्षेत्र में शांति स्थापित कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, “मैं आपको नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र दिखाना चाहता हूं. इसमें आपको शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, जिसके आप हकदार हैं.”

नॉमिनेट लेटर देखने के बाद ट्रंप ने जवाब दिया, “आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. यह मुझे नहीं पता था – वाह, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.” नेतन्याहू ने ट्रंप के नेतृत्व की भी प्रशंसा की और कहा कि इजरायल, यहूदी लोग और विश्व भर के कई अन्य लोग उनकी तारीफ करते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola