Iran Fatwa : डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू को दी जाएगी सजा, फतवा हुआ जारी

Iran Fatwa
Iran Fatwa : ईरान के ग्रैंड अयातुल्ला मकरम शिराजी ने दुनिया भर के मुसलमानों से एकजुट होकर अमेरिकी और इजराइली नेताओं को जवाब देने को कहा है. शिराजी ने फतवा जारी करके कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर या धार्मिक नेताओं की हत्या की साजिश जो करेगा, उसे इस्लामिक कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी.
Iran Fatwa : ईरान के ग्रैंड अयातुल्ला मकरम शिराजी ने सोमवार को एक धार्मिक आदेश जारी किया. इसमें उन्होंने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और अन्य वरिष्ठ शिया मौलवियों के खिलाफ धमकियों की निंदा की. जेरूसलम पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिराजी ने अरबी में एक फतवा जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को “दुश्मन” घोषित किया. यही नहीं धार्मिक आदेश में उनके कामों की निंदा की.
मुस्लिमों से एकजुट होने का आह्वान
रिपोर्ट के अनुसार, शिराजी ने एक फतवा जारी कर दुनियाभर के मुस्लिमों से एकजुट होने का आह्वान किया है. फतवे में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति या सरकार इस्लामिक समुदाय के नेतृत्व को खतरे में डालेगी, उसे माकूल जवाब दिया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान के सुप्रीम लीडर को धमकी देने या उनकी हत्या की कोशिश करने वालों को अल्लाह के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा. ऐसी हरकतों को अल्लाह की तौहीन और उसके खिलाफ युद्ध माना जाएगा. ऐसा करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतना होगा.
मुसलमानों की जिम्मेदारी बनती है कि वे एकजुट होकर विरोध करें
फतवा में कहा गया है कि हाल के दिनों में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और इजराइली नेताओं ने बार-बार ईरान के सुप्रीम लीडर को धमकी दी है. यही नहीं उनको हत्या की धमकी दी है. इसको गंभीरता से लेते हुए यह सवाल उठता है कि इस्लामी समुदाय और उसके नेतृत्व का क्या कर्तव्य है? यदि अमेरिकी सरकार या कोई और ऐसी हरकतें करता है, तो दुनियाभर के मुसलमानों की जिम्मेदारी बनती है कि वे एकजुट होकर इसका विरोध करें.
यह भी पढ़ें : नेतन्याहू के समर्थन में उतरे ट्रंप, कहा- यह केस नहीं, एक राजनीतिक हमला
फतवे में कहा गया है कि जो भी ईरान के सुप्रीम लीडर या धार्मिक नेताओं की हत्या की साजिश करेगा, उसे इस्लामिक कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी. दुनियाभर के मुसलमानों को ऐसे दुश्मनों को पहचानकर ताकत के साथ जवाब देने की जरूरत है. यदि सजा नहीं दी गई, तो जिहादी बदले का इनाम अल्लाह देंगे. अल्लाह सुप्रीम लीडर की सुरक्षा करें. उन पर अपनी कृपा बनाए रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










