नासा का बड़ा ऐलान, इस तारीख को होगी सुनीता विलियम्स की वापसी
Published by : Neha Kumari Updated At : 17 Mar 2025 11:38 AM
sunita william
NASA Confirms Sunita Williams Return Date: नासा ने बताया है कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 18 मार्च को स्पेसएक्स ड्रैगन से पृथ्वी पर लौटेंगे. तकनीकी खराबी के कारण वे 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसे थे.
NASA Confirms Sunita Williams Return Date: नासा की तरफ से 18 मार्च को अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में उतारे जाने की बात कही गई है. नासा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है.
नासा ने पोस्ट में क्या कहा?
नासा ने पोस्ट में कहा है कि वह Crew-9 के अंतरिक्ष से धरती पर लौटने का सीधा प्रसारण करेगा. लाइव कवरेज सोमवार, 17 मार्च की रात 10:45 बजे से शुरू होगा. जिसमें ‘स्पेसएक्स ड्रैगन’ कैप्सूल के हैच (दरवाजा) बंद करने की तैयारियां दिखाई जाएंगी.
स्प्लैशडाउन (समुद्र में उतरने) का समय मंगलवार, 18 मार्च को शाम 5:57 बजे तय किया गया है. नासा ने कहा कि यह मिशन का सबसे महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर सुरक्षित पृथ्वी पर लौटेंगे.
.@NASA will provide live coverage of Crew-9’s return to Earth from the @Space_Station, beginning with @SpaceX Dragon hatch closure preparations at 10:45pm ET Monday, March 17.
— NASA Commercial Crew (@Commercial_Crew) March 16, 2025
Splashdown is slated for approximately 5:57pm Tuesday, March 18: https://t.co/yABLg20tKX pic.twitter.com/alujSplsHm
इस मिशन में एक रूसी अंतरिक्ष यात्री और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नासा का साथ देंगे. यह दोनों अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को स्पेसएक्स यान ड्रैगन में बैठाकर वापस धरती पर लाएंगे. यह यान रविवार को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचा था.
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 10 दिन के मिशन पर गए थे. लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वे वापस नहीं लौट पाए. जानकारी के मुताबिक बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में प्रोपल्शन सिस्टम से जुड़ी समस्या आ गई थी, जिसके कारण उनकी वापसी को रोकना पड़ा था. दोनों पिछले 9 महीनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं. जिसके बाद अब उन्हें स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन से वापस लाया जा रहा है. यह एलन मस्क की निजी कंपनी का स्पेस यान है. इस मिशन के लिए नासा के नीक हेग और रूस के कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोर्बुनोव को चुना गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










