ePaper

पाकिस्तान की विनाशकारी बाढ़ में 1136 लोगों की मौत, 9.92 लाख से अधिक घर पूरी तरह ध्वस्त

Updated at : 30 Aug 2022 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान की विनाशकारी बाढ़ में 1136 लोगों की मौत, 9.92 लाख से अधिक घर पूरी तरह ध्वस्त

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने वाले मुख्य राष्ट्रीय संगठन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ के कारण कम से कम 1136 लोग मारे गए हैं, जबकि 1,634 लोग घायल हुए हैं. प्राधिकरण ने कहा कि करीब 9,92,871 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की विनाशकारी बाढ़ में करीब 1136 लोगों की मौत हो गई है. इस बाढ़ से उपजे आर्थिक संकट और पहले से महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार की अपील के बाद बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग पहुंचने लगा है. इस बीच, खबर यह भी है कि भयानक बाढ़ की वजह से देश में करीब 3.3 करोड़ लोग विस्थापित होकर दूसरे स्थान पर चले गए हैं और 9,92,871 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

सरकारी की अपील के बाद अंतरराष्ट्रीय मदद

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 1136 तक पहुंच गई है. देश में आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की अपील के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता पहुंचने लगी है. बाढ़ की विभीषिका का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि 3.3 करोड़ लोगों को यानी देश की कुल आबादी के करीब सातवें हिस्सा को विस्थापित होना पड़ा है.

अर्थव्यवस्था को 10 अरब डॉलर का नुकसान

पाकिस्तानी जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने इसे दशक का सबसे भयावह मानसून कहा है. वहीं, वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने कहा कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को 10 अरब डॉलर तक का नुकसान हुआ है. प्राकृतिक आपदाओं से निपटने वाले मुख्य राष्ट्रीय संगठन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ के कारण कम से कम 1136 लोग मारे गए हैं, जबकि 1,634 लोग घायल हुए हैं. प्राधिकरण ने कहा कि करीब 9,92,871 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे लाखों लोग भोजन व स्वच्छ पेयजल आदि से वंचित हो गए हैं. इसके साथ ही करीब 7.19 लाख पशु भी मारे गए हैं और लाखों एकड़ उपजाऊ भूमि लगातार बारिश से जलमग्न हैं.

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की नदियां उफान पर

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्या काफी अधिक हो सकती है, क्योंकि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हजारों गांव देश के बाकी हिस्सों से कटे हुए हैं और नदियों में उफान से सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. ‘जियो टीवी’ की एक खबर के अनुसार, पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में बिजली की बहाली सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस भीषण आपदा का सामना करने में मुश्किलों से जूझ रहे पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है और कई देशों ने एकजुटता संदेशों के साथ मानवीय सहायता भेजी है.

Also Read: पाकिस्तान में 500 रुपये टमाटर और 400 रुपये बिक रहा है प्याज, भारत की ओर टकटकी लगाए हुई है शहबाज सरकार
पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मदद की दरकार

‘बीबीसी’ ने प्रधानमंत्री शरीफ के एक करीब सहयोगी का हवाला देते हुए कहा कि देश को अंतरराष्ट्रीय मदद की काफी दरकार है. अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य ने आपदा अपील को देखते हुए मदद की है, लेकिन और अधिक धन की आवश्यकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola