Viral Video : सलमान इस्लामी चरमपंथ को करना चाहते हैं नष्ट

Updated:
विज्ञापन
Prince Mohammed Bin Salman
सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

Viral Video : सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इस्लामी चरमपंथ को नष्ट करना चाहते हैं. देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा “हम इस्लामी चरमपंथ को नष्ट करना चाहते हैं. हम अन्य धर्मों के साथ अस्तित्व में रहना चाहते हैं.” उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह क्लिप 2017 फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (FII) सम्मेलन का बताया जा रहा  है. इसमें राज्य के सामाजिक-धार्मिक परिदृश्य को बदलने के लिए सलमान की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया है. देखें वीडियो

वायरल क्लिप में क्या कहा मोहम्मद बिन सलमान ने

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो में मोहम्मद बिन सलमान कहते हैं, “हम इस्लामी चरमपंथ को नष्ट करना चाहते हैं. अन्य धर्मों के साथ मिलकर हम चलना चाहते हैं.’’ यह घोषणा सऊदी अरब की धार्मिक नीतियों में सुधार को दर्शाता है. सत्ता में आने के बाद से, क्राउन प्रिंस सलमान सऊदी अरब को उसके अति-रूढ़िवादी अतीत से दूर रखना चाहते हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

2017 में द गार्जियन के साथ इंटरव्यू में, उन्होंने देश के सख्त धार्मिक रुख के लिए 1979 की ईरानी क्रांति के बाद की प्रतिक्रियावादी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, “हम बस उसी पर लौट रहे हैं जिसका हम पालन करते थे. एक उदार इस्लाम दुनिया और सभी धर्मों के लिए खुला है.”

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola