पाकिस्तान से तेल खरीदेगा भारत! डोनाल्ड ट्रंप ने अखिर क्यों कहा ऐसा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Jul 2025 7:20 AM

विज्ञापन

Donald Trump oil Deal with Pakistan

Donald Trump Oil Agreement With Pakistan : राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान ने एक नया समझौता किया है, जिसके तहत दोनों देश पाकिस्तान के बड़े तेल भंडार के विकास पर मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा, हो सकता है एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल बेच रहा हो.

विज्ञापन

Donald Trump Oil Agreement With Pakistan : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के विशाल तेल भंडार के विकास में मदद के लिए एक समझौता किया है. उन्होंने बताया कि इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तेल कंपनी का चयन अभी किया जाना बाकी है. ट्रंप ने यह भी कहा कि हो सकता है एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल बेचता नजर आए. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर की. यह घोषणा उस समय आई जब उन्होंने बुधवार को भारत पर 25% टैरिफ लगाया. साथ ही, रूस से तेल खरीदने को लेकर दंड देने की बात कही. इसके तुरंत बाद अमेरिका-पाकिस्तान तेल समझौते की जानकारी ट्रंप ने दी.

डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “हमने अभी पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत अमेरिका और पाकिस्तान मिलकर उसके विशाल तेल भंडार का विकास करेंगे. हम उस तेल कंपनी का चयन कर रहे हैं जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी. उसी पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “व्हाइट हाउस में व्यस्त दिन रहा.” उन्होंने बताया कि कई देशों के नेताओं से बातचीत हुई, जो अमेरिका के काम से खुश हैं. ट्रंप ने कहा कि कई देश अमेरिका को टैरिफ में कटौती के प्रस्ताव दे रहे हैं, जिससे देश का “व्यापार घाटा” काफी कम होगा.

व्यापार समझौतों को लेकर अमेरिका व्यस्त: डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में व्यापार समझौतों को लेकर हम बेहद व्यस्त हैं. ट्रंप ने दक्षिण कोरियाई व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और एक पूर्ण व व्यापक व्यापार समझौते की घोषणा की. इस समझौते के तहत दक्षिण कोरिया अमेरिका में 350 अरब डॉलर का निवेश करेगा, जिसे ट्रंप के अनुसार वे खुद कंट्रोल करेंगे.

यह भी पढ़ें : …तो इसलिए डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर ठोक दिया 25 फीसदी टैरिफ

ट्रंप ने बताया कि दक्षिण कोरिया अमेरिका से 100 अरब डॉलर का एलएनजी या अन्य ऊर्जा उत्पाद खरीदेगा. साथ ही, अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए कोरिया एक बड़ी अतिरिक्त राशि का निवेश भी करेगा. इसकी घोषणा दो हफ्ते में कोरियाई राष्ट्रपति ली जे मायंग की व्हाइट हाउस यात्रा के दौरान की जाएगी.

अमेरिका का व्यापार घाटा होगा कम

ट्रंप ने कहा कि कई देश टैरिफ में छूट पाने के लिए प्रस्ताव दे रहे हैं, जिससे अमेरिका का व्यापार घाटा बड़े स्तर पर कम होगा. उन्होंने बताया कि इस पूरे व्यापारिक प्रयास पर एक विस्तृत रिपोर्ट उचित समय पर जारी की जाएगी. ट्रंप की इस घोषणा को अमेरिकी व्यापार नीति में एक नए आक्रामक और सौदेबाज रुख के रूप में देखा जा रहा है, जो उनके ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) एजेंडे के अनुरूप है. 

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola