…तो इसलिए डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर ठोक दिया 25 फीसदी टैरिफ

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Jul 2025 6:54 AM

विज्ञापन

PM Modi with Donald Trump

Donald Trump Tariff on India : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 25 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान पर भारत सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सरकार ने कहा कि वह इस फैसले के प्रभाव का अध्ययन कर रही है और हर हाल में राष्ट्रीय हितों की रक्षा की जाएगी. इस बीच व्हाइट हाउस के सलाहकार ने कहा कि भारत के साथ व्यापार बातचीत से ट्रंप निराश हैं.

विज्ञापन

Donald Trump Tariff on India : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ कारोबारी बातचीत आगे नहीं बढ़ने से निराश हैं. उन्हें लगता है कि भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत शुल्क इस स्थिति का समाधान और सुधार करेगा. ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास और कार्यालय) के आर्थिक सलाहकार की ओर से यह जानकारी दी गई है.

राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने ‘व्हाइट हाउस’ में कहा, ‘‘देखिए, भारत का बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए लगभग बंद रहा है. हम उनके लिए पूरी तरह खुले हैं. मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ हमारी प्रगति से निराश हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि 25 फीसदी टैरिफ इस स्थिति का समाधान और सुधार करेगा जो अमेरिकी लोगों के लिए अच्छा होगा.’’

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का भारत के साथ भारी व्यापार घाटा है और उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा करते हुए रूस से अपने ‘‘अधिकतर’’ सैन्य उपकरण और ऊर्जा की खरीद करने के लिए भारत की आलोचना भी की. ट्रंप ने कहा, ‘‘याद रखिए भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके शुल्क बहुत ज्यादा हैं, दुनिया में सबसे अधिक हैं. किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं.’’

रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके : अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इसके अलावा, उन्होंने हमेशा अपने सैन्य उपकरणों का एक बड़ा हिस्सा रूस से ही खरीदा है और चीन के साथ वह (भारत) रूस के ऊर्जा के सबसे बड़े खरीदार में से है, वो भी ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके. यह सब ठीक नहीं है.’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘इसलिए भारत एक अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क और उपरोक्त शुल्क के लिए जुर्माना अदा करेगा.’’

यह भी पढ़ें : ‘देश के हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे कड़े कदम…’ ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद सरकार की पहली प्रतिक्रिया

एक महत्वाकांक्षी समझौता पहले से ही विचाराधीन : निशा बिस्वाल

रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगने के सवाल पर हैसेट ने कहा कि ट्रंप और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर को इस बारे में अधिक जानकारी होगी. शुल्क पर ‘द एशिया ग्रुप’ की सहयोगी निशा बिस्वाल ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ‘‘कठोर रणनीति’’ अपना रहा है, जबकि एक महत्वाकांक्षी समझौता पहले से ही विचाराधीन है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola