लॉस एंजेल्स में हिंसा जारी, एप्पल स्टोर में लूटपाट का वीडियो आया सामने
Published by : Neha Kumari Updated At : 11 Jun 2025 9:59 AM
Mayor impose curfew in Los Angeles downtown
Los Angeles: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है. राज्य के मेयर करेन बास ने मंगलवार को इसका ऐलान किया. कर्फ्यू रात 8 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक डाउनटाउन इलाके में लागू रहेगा. यह कर्फ्यू इलाके में काम करने वाले लोगों और निवासियों पर लागू नहीं रहेगा. मेयर ने बताया है कि इलाके में बढ़ रही तोड़फोड़ और लूटपाट की समस्या को कम करने के उद्देश्य से इसे लागू किया गया है.
Los Angeles: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की गई है. इसका ऐलान मंगलवार की रात मेयर करेन बास द्वारा किया गया. यह कदम बीते कुछ दिनों से राज्य में जारी हिंसा, प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटनाओं को देखते हुए लिया गया.
मेयर करेन बास ने दी कर्फ्यू की जानकारी
कर्फ्यू की जानकारी देते हुए मेयर ने कहा कि मैं स्थानीय आपातकाल की घोषणा कर रहा हूं. लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन में कर्फ्यू लागू किया जा रहा है. यह फैसला स्थिति में सुधार लाने के मकसद से लिया गया है. उन्होंने कहा है कि तोड़फोड़ और लूटपाट की समस्या पर रोक लगाने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है.
🚨BREAKING: Karen Bass has issued an emergency curfew order from 8pm-6am for downtown Los Angeles pic.twitter.com/k5cMzTMjRK
— I Meme Therefore I Am 🇺🇸 (@ImMeme0) June 11, 2025
उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि यह कर्फ्यू कई दिनों तक जारी रह सकता है. जानकारी के मुताबिक, डाउनटाउन में रात के 8 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा. कर्फ्यू केवल इलाके के बाहर के लोगों के लिए लागू होगा. इलाके में काम करने वाले लोगों और निवासियों पर यह कर्फ्यू लागू नहीं होगा.
तोड़फोड़ और लूटपाट को लेकर मेयर करेन बास का गुस्सा फूटा
मेयर करेन बास ने इलाके में हो रही तोड़फोड़ और लूटपाट को लेकर भी एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि मैं साफ कर दूं, डाउनटाउन में दुकानों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों का हमारे अप्रवासी समुदायों की कोई चिंता नहीं है. जो भी यह कर रहा है, उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा.
क्या है पूरा मामला
बता दें कि लॉस एंजिल्स में कई दिनों के इमिग्रेशन रेड के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन इस प्रदर्शन ने जल्द ही हिंसा का रूप ले लिया. जिसके बाद इलाके में ट्रंप प्रशासन के फैसले पर 2000 राष्ट्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया. इसके साथ ही 700 मरीन्स की भी तैनाती के निर्देश दिए गए थे. ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद माहौल और गरमाता नजर आ रहा है.
एप्पल के स्टोर में लूटपाट
डाउनटाउन में हिंसा से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं. इसमें देखा जा सकता है कि लोग एप्पल के स्टोर में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं और सामान लूट रहे हैं.
Apple store in downtown LA being looted tonight pic.twitter.com/3k5i7wKiSG
— Brendan Gutenschwager (@BGOnTheScene) June 10, 2025
यह भी पढ़े: Viral Video: दो कुत्तों के बीच छीन-झपट, जबरदस्त मुकाबले में कौन बना विनर? वायरल हो रहा वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










