ePaper

Lithium In Saudi Arabia: प्रिंस सलमान का सपना हुआ साकार, सऊदी में मिला सफेद सोना

Updated at : 20 Dec 2024 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

Lithium In Saudi Arabia: विश्व में अपने तेल और खनिज के लिए फेमस सऊदी अरब में अब लिथियम भी पाया गया है। इसको लेकर सऊदी के प्रिंस सलमान बहुत ही उत्साहित है

विज्ञापन

Lithium In Saudi Arabia: विश्व के सबसे अमीर देशों की बात करें तो सऊदी अरब उन सभी देशो में सबसे आगे आता है. अपने गैस और खनिज भंडार के लिए जाना जाने वाले देश में अब सफेद सोना मिला है. जिस सफेद सोना की हम बात कर रहे हैं वो लिथियम का भंडार है जो सऊदी के प्रिंस सलमान का सपना था. यह भंडार समुंदर के किनारे ऑयल फील्ड में मिला है.

बहुत जल्द शुरू हो सकता है प्रोजेक्ट

सऊदी अरब के खनन उपमंत्री खालिद बिन सालेह ने जानकारी दी है कि बहुत जल्द ही लिथियम के भंडार को लेकर प्रोजेक्ट शुरु करेगा. उपमंत्री के दिए जानकारी के अनुसार किंग अब्दुल्लाह यूनिवर्सिटी फॉर साइंस एंड टेक्नॉलजी इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर सकती है. इस प्रोजेक्ट में नमकीन पानी से लिथियम निकालने पर जोर दिया जाएगा, जो काफी महंगा होगा. सऊदी अरब का मानना है कि अगर हम इसका निर्यात करेंगे तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ेगा.

Also Read.. Donald Trump New Hairstyle: डोनाल्ड ट्रंप ने बदला हेयर स्टाइल, नया लुक आया सामने

लगातार बढ़ रही लिथियम की मांग

दुनियाभर के तमाम देशों में अब कोयला और ईंधन तेल की कमी देखी जा रही है ऐसे में अगर लिथियम किसी देश में पाया जाता है तो निश्चित तौर पर लिथियम इसकी जगह ले सकता है. आज के दौर में बैटरी से चलने वाले चीजों में लिथियम का ही इस्तेमाल किया जा रहा है. इसकी बढ़ते मांग के कारण ही इसे सफेद सोना कहा जाता है. इसका प्रयोग आप लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक समानों में खूब किया जाता है. सऊदी के प्रिंस कई दिनों से लिथियम को लेकर सजग थे.

Also Read.. Controversy On Bihari In Pakistan: बिहारी शब्द पर क्यों मचा पाकिस्तान में बवाल? क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola