जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, 10 फीट ऊंची लहर उठने की आशंका

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :20 Apr 2026 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
Powerful Earthquake

जापान में भूकंप के बाद उठने लगी लहरें, फोटो एक्स

Japan Powerful Earthquake: उत्तरी जापान के तटीय क्षेत्र के पास 7.4 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने तेज भूकंप के झटकों को देखते हुए सुनामी का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Japan Powerful Earthquake: भूकंप का केंद्र उत्तरी जापान के सनरिकु तट के पास समुद्र की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था.

करीब 10 फुट ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका

जापान के सार्वजनिक प्रसारक ‘एनएचके’ के मुताबिक, इस भूकंप के बाद क्षेत्र में लगभग तीन मीटर (करीब 10 फुट) ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका जताई गई है.

2011 में जापान में आया था सबसे शक्तिशाली भूकंप और सुनामी

जापान में 2011 में तोहोकू भूकंप आया था. जो इतिहास का सबसे शक्तिशाली भूकंप था. जिसकी तीव्रता 9.0 था. भूकंप के बाद भीषण सुनामी आया था. जिससे फुकुशिमा परमाणु संयंत्र भी प्रभावित हुआ था. जिससे लगभग 20,000 लोगों की जान गई थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola