Israeli Attack: बेरूत में इजराइली हमला, हिजबुल्लाह का ठिकाना तबाह
Published by : Neha Kumari Updated At : 01 Apr 2025 9:10 AM
इजराइली हमले की तस्वीर (File Photo)
Israeli Attack: इजराइल की सेना द्वारा हिजबुल्लाह के एक ठिकाने को निशाना बनाया गया. इस हमले का उद्देश्य हिजबुल्लाह के उस सदस्य को मार गिराना था जो इजराइल में आतंकवादी हमले कराने में मदद कर रहा था.
Israeli Attack: इजराइली सेना ने मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरुत के दक्षिणी इलाके में हिजबुल्लाह के एक ठिकाने पर हमला किया. इस हमले की पुष्टि इजराइली सेना और सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी कर की. इजराइली सेना के अनुसार, इस हमले का उद्देश्य हिजबुल्लाह के एक आतंकवादी को निशाना बनाना था, जिसने हाल ही में हमास के सदस्यों को इजराइल पर बड़ा हमला करने में मदद की थी. हालांकि, अभी तक मारे गए आतंकवादी का नाम नहीं बताया गया है.
इजराइली सेना और सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के संयुक्त बयान के अनुसार, यह हमला हिजबुल्लाह के दहीया गढ़ में किया गया. जिस व्यक्ति पर हमला किया गया था, वह हमास के सदस्यों को इजराइल पर बड़े आतंकवादी हमले की योजना बनाने में मदद करता था. उन्होंने बयान में कहा, “हमने उसे खत्म करने और खतरे को समाप्त करने की कार्रवाई की है.” लेकिन लक्ष्य का नाम सेना की तरफ से अभी के लिए गुप्त रखने का फैसला किया गया है.
इजराइल की चेतावनी
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कुछ दिनों पहले ही चेतावनी देते हुए कहा था कि इजराइल लेबनान में किसी भी खतरे के खिलाफ हमला करने से पीछे नहीं हटेगा. प्रधानमंत्री द्वारा यह तब दिया गया था जब इजराइल की सेना दक्षिण बेरुत में हमले कर रही थी.
हिजबुल्लाह की प्रतिक्रिया
इजराइल के प्रधानमंत्री के आए बयान के बाद हिजबुल्लाह के वरिष्ठ नेता नायम कासिम ने इजराइली हमलों की आलोचना करते हुए कहा था कि ये हमले जल्द से जल्द बंद होने चाहिए. इसे हम जारी रहने नहीं दे सकते हैं. तेहरान समर्थित इस लेबनानी संगठन ने यह साफ किया है कि वह रॉकेट हमलों में शामिल नहीं था, जिसके जवाब में इजराइल ने बेरुत पर हमला किया.
यह भी पढ़े: Earthquake : नमाज पढ़ रहे थे मुस्लिम, अचानक गिरने लगी मस्जिद, 700 से अधिक लोग मारे गए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










