Israel Houthi War: इजराइल का हूती पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक, PM और रक्षा मंत्री समेत पूरे मत्रिमंडल को मार गिराया

इजराइल का हूथियों पर तगड़ा हमला
Israel Houthi War: इजराइल ने यमन की राजधानी सना पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी, रक्षा मंत्री और सभी वरिष्ठ लोगों सहित हूथियों के पूरे मंत्रिमंडल को मार गिराया गया है.
Israel Houthi War: इजराइली सेना की ओर से यमन की राजधानी सना में किए गए एयरस्ट्राइक से हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत हो गई है. यह दावा इजराइली सेना ने की है. हूतियों की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री रहावी और मंत्रिमंडल के बाकी मंत्री गुरुवार को एक बैठक कर रहे थे उसी समय इजराइली सेना ने हमला बोला. जिसमें प्रधानमंत्री रहावी समेत 10 मंत्रियों की मौत हो गई.
हूतियों हमले के जवाब में इजराइल ने किया एयरस्ट्राइक
हमला उस समय हुआ जब हूतियों का अल-मसीरा सैटेलाइट समाचार चैनल विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती का रिकॉर्ड किया गया भाषण प्रसारित कर रहा था. इजराइली सेना ने ईरान समर्थित हूतियों द्वारा उसकी की ओर दागे गए ड्रोन को मार गिराया था जिसके कुछ घंटो बाद यहूदी देश ने सना पर हमला किया.
इजराइल-हमास युद्ध में अबतक 63,025 फलस्तीनियों की मौत
इजराइल और हमास के बीच 22 महीने से जारी युद्ध में अबतक गाजा में 63,025 फलस्तीनी मारे गए हैं. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि गाजा शहर में इजराइली हमले की शुरुआत के साथ ही मृतकों की संख्या 63000 से अधिक हो गयी है.
गाजा में महिलाएं और बच्चे भुखमरी का शिकार हो रहे हैं: संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी की प्रमुख ने कहा गाजा पट्टी का सबसे बड़ा शहर अकाल की चपेट में है और यदि युद्धविराम नहीं हुआ या मानवीय सहायता पर प्रतिबंध समाप्त नहीं किए गए तो यह पूरे क्षेत्र में फैल सकता है. विश्व खाद्य कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैकेन ने कहा, ‘‘मैंने गाजा में भुखमरी से जूझ रही माताओं और बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और पूरी स्थिति खुद देखी.’’ उन्होंने कहा कि नेतन्याहू ‘‘ इस बात से बहुत चिंतित थे कि लोगों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










