ePaper

Aaj Ka Mithun Rashifal 27 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा सुखद, पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमांटिक पल

Updated at : 27 Dec 2025 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mithun Rashifal 27 December 2025

आज का मिथुन राशिफल 27 दिसंबर 2025

Aaj Ka Mithun Rashifal 27 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शनिवार. पढ़ें आज का दैनिक मिथुन राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Mithun Rashifal 27 December 2025: आज 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दिन में 1 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. इसके उपरांत अष्टमी तिथि का प्रारंभ होगा . ग्रहों के राजा सूर्य के साथ मंगल और शुक्र अस्त होकर धनु राशि में मौजूद है. वही शनि चंद्रमा के साथ मीन राशि में रहेंगे. बुध वृश्चिक राशि में होंगे, तथा देवगुरु बृहस्पति वक्री होकर मिथुन राशि में चले गए हैं. केतु सिंह राशि में तथा राहु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शनिवार.

Mithun Aaj ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति, भावनात्मक सहयोग और सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है. लंबे समय से बनाई जा रही विस्तार की योजना आज फलीभूत हो सकती है. मन में उत्साह रहेगा और पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएंगे. दिन कुल मिलाकर संतुलित और सुखद रहेगा.

करियर- करियर के क्षेत्र में आज नए अवसर सामने आ सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को अपने कौशल दिखाने का मौका मिलेगा. वहीं व्यवसाय से जुड़े लोग विस्तार या नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. पढ़ाई से जुड़े कार्यों में भी सफलता के संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा.

धन और वित्त- आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. बच्चों की पढ़ाई या शिक्षा से जुड़ी जरूरतों पर खर्च हो सकता है. जिसे आप सहजता से पूरा कर पाएंगे. आय और खर्च में संतुलन बना रहेगा, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है.

प्रेम और संबंध- प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक साबित हो सकता है. लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में रहने वाले जातक आपसी दूरी कम करने में सफल रहेंगे. मां का प्यार और मार्गदर्शन मिलेगा. जिससे मानसिक मजबूती बनी रहेगी.

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है. अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें और बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचें. हल्की कसरत या योग लाभकारी रहेगा.

आध्यात्मिक पक्ष- आज मन आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है. ध्यान या शांत चिंतन से मानसिक शांति मिलेगी.

आज के उपाय- भगवान विष्णु का स्मरण करें और तुलसी को जल अर्पित करें.

आज का संदेश- सही दिशा में किया गया प्रयास और भावनात्मक संतुलन आज आपको सफलता और संतोष दोनों प्रदान करेगा.

शुभ समय- सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5

वाणी अग्रवाल
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ
Mo- 9431002995

Also Read: Weekly Rashifal: साल 2026 का पहला सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टाइट, पार्टनर से होगा मतभेद, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola