Israel Iran War: 24 घंटे भारी, हो रही है महायुद्ध की तैयारी! आज इजराइल कर सकता है ईरान पर जोरदार हमला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Oct 2024 9:58 PM
Israel Iran War
Israel Iran War: मिडिल ईस्ट बदले की आग में जल रहा है. हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल के अभियान से नाराज ईरान ने मंगलवार को इजराइल पर मिसाइल से हमला कर दिया. अब इजराइल बदला लेने की बात कह रहा है.नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान ने बड़ी गलती की है और उसे इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा.
Israel Iran War: मंगलवार देर रात ईरान के मिसाइल हमलों से इजराइल थर्रा गया. एक के बाद गिरते रॉकेट के धमाके और आयरन डोम से रास्ते में कटकर गिरते मिसाइलों की कर्कश आवाज पूरे इजराइल में गूंजती रही. ईरान ने 180 से ज्यादा मिसाइल से इजराइल पर हमला किया. हालांकि अमेरिकी मिसाइल और आयरन डोम ने अधिकांश मिसाइलों को गिरा दिया. कुछ ही मिसाइल निशाने पर गिरे. वहीं ईरान के हमले (Israel Under Attack) के बाद अब इजराइल पलटवार की तैयारी कर रहा है.
ईरान के मिसाइल हमलों का देंगे जवाब- इजराइल के मिलिट्री चीफ का बयान
ईरान के हमले के बाद पूरे खाड़ी में तनाव है. खुद इजराइल जवाबी हमले की बात कर रहा है. मंगलवार को पीएम नेतन्याहू ने कहा कि समय आने पर ईरान से इस हमले का हिसाब लिया जाएगा. वहीं बुधवार को इजराइल के मिलिट्री चीफ ने कहा है कि ईरान के हमले का हम पूरा जवाब देंगे. बता दें, बीते करीब एक साल से पूरा खाड़ी इलाका सुलग रहा है. हमास के हमले के बाद इजराइल के पलटवार बाद के दिनों में हिजबुल्लाह और हूती पर जोरदार हमले से खाड़ी इलाके में आग लगी हुई है.
इजराइल आज कर सकता है हमला
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि इजराइल जल्द ही ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है. बताया जा रहा है कि इजराइल ने हमले की जगह को भी चिह्नित कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल का सबसे खास निशाना ईरान के परमाणु ठिकानों पर हो सकता है. इसके अलावा सैन्य ठिकाने, रिसर्च सेंटर, यूरेनियम खदानों पर इजराइल हमला कर सकता है. इजराइल अपने हमले में ईरान को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा. इसके लिए वो सबसे सटीक और जोरदार हमले की तैयारी कर रह रहा है.
इजराइल के साथ खड़ा है अमेरिका
ईरान के हमले के बाद अमेरिका खुलकर इजराइल के साथ खड़ा हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अपनी सेना से कहा कि ईरान के मिसाइलों को रास्ते में ही गिरा दें. इसके अलावा अमेरिका ने ईरान के हमले की कड़ी निंदा की है. अमेरिका ने दो टूक कहा है कि ईरान अब आगे इजरायल पर हमला न करे. उन्होंने साफ कर दिया कि मिडिल ईस्ट में हितों और सैनिकों की सुरक्षा करने मे अमेरिका हिचकेगा नहीं. इजरायल की रक्षा के लिए अमेरिका पूरी तरह प्रतिबंध है.
Also Read: Israel Big Action: यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस पर इजरायल का बड़ा एक्शन, देश में घुसने पर लगाया बैन
Iran Vs Israel की जंग में भारत सरकार ने जारी किया ये नया फरमान, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










