Israel Hamas War: इजराइल ने हमास चीफ मोहम्मद सिनवार मार गिराया, नेतन्याहू ने खुद किया ऐलान

Updated:
विज्ञापन
Benjamin Netanyahu

Benjamin Netanyahu

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच लंबे समय से जंग जारी है. इस बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल ने हमास चीफ मोहम्मद सिनवार को मार गिराया है.

विज्ञापन

Israel Hamas War: इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में हाल में हुए एक हवाई हमले में मोहम्मद सिनवार के मारे जाने की परोक्ष तौर पर पुष्टि कर दी है. नेतन्याहू ने संसद को संबोधित करते हुए सिनवार को इजराइली हमलों में मारे गए हमास नेताओं की सूची में शामिल किया.

Israel Hamas War: मोहम्मद सिनवार हमास नेता याह्या सिनवार का भाई था

मोहम्मद सिनवार हमास नेता याह्या सिनवार का भाई था, जो सात अक्टूबर 2023 के हमले का एक मास्टरमाइंड था. याह्या सिनवार को पिछले साल इजराइली सेना ने मार गिराया था.

इजराइल ने सना के हवाई अड्डे पर बुधवार को किया हवाई हमला

एक अलग घटना में इजराइल ने कहा कि उसने यमन की राजधानी सना में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को हवाई हमले किए. हाल के दिनों में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने देश को निशाना बनाकर कई मिसाइल दागे थे, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ. इजराइली सेना ने कहा कि उसने विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल किए गए एक विमान को मार गिराया. इजराइल ने इससे पहले छह मई को सना में हवाई अड्डे पर हमला किया था, जिससे हवाई अड्डे का टर्मिनल नष्ट हो गया था और रनवे पर गड्ढे हो गए थे. 17 मई को सना के लिए कुछ उड़ानें फिर से शुरू हुईं.

इजराइल और हमास के बीच क्यों हो रहा युद्ध

इजराइल और हमास के बीच 2023 से जारी है. जिसमें हजारों की संख्या में लोग मारे गए हैं. हमास रॉकेट और गुरिल्ला युद्ध करता है, तो इजराइल हवाई हमले और सैन्य कार्रवाई करता है. दोनों के बीच लंबे समय से संघर्ष जारी है. इसके पीछे क्षेत्रीय, धार्मिक और राजनीतिक कारण है. दोनों के बीच 20वीं सदी की शुरुआत से ही संघर्ष जारी है. 1948 में इजराइल का गठन हुआ. फिलिस्तीनी इसे अपनी मातृभूमि मानते हैं. जबकि यहूदी इसे ऐतिहासिक और धार्मिक भूमि मानते हैं. इजराइल के गठन के बाद हजारों की संख्या में फिलिस्तीनियों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ा. हमास एक फिलिस्तीनी इस्लामी संगठन है. जो गाजा में 2007 से है. हमास का एक मात्र लक्ष्य इजराइल को खत्म करना है. जबकि इजराइल हमास को आतंकवादी संगठन मानता है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola