Israel Hamas War: दुनिया टेंशन में! ईरान बोला इजराइल पर गिरा देंगे परमाणु बम

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 May 2024 9:09 AM

विज्ञापन

Israeli-Gaza border/ file photo

Israel Hamas War: ईरान की ओर से दी गई धमकी के बाद पूरी दुनिया टेंशन में आ गई है. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार ने कहा है कि खतरा महसूस हुआ तो हम परमाणु बम गिरा देंगे.

विज्ञापन

Israel Hamas War: रूस-यूक्रेन और इजराइल-हमास के बीच युद्ध जारी है जिससे पूरी दुनिया चिंतित है. इस बीच एक ऐसी खबर आ रही है जो और ज्यादा टेंशन देने वाली है. दरअसल, मुस्लिम देश ईरान की ओर से धमकी दी गई है कि यदि उसे अपने अस्तित्व पर खतरा महसूस हुआ तो वह परमाणु हमले पर विचार कर सकता है. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार की ओर से उक्त बातें कही गई है. उन्होंने कहा है कि इजराइल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. यदि उसे इजराइल से खतरा महसूस हुआ तो परमाणु युद्ध नीति को लेकर जो सारी बातें हैं उसे वह भूल जाएगा और दुश्मन देश को सबक सिखाएगा.

Pro-palestinian demonstrators gather for a protest against israeli

इजराइल ने नया आदेश किया जारी

इस बीच आपको बता दें कि इजराइल ने अमेरिका और अन्य देशों की ओर से बढ़ते दबाव को दरकिनार कर दिया है. उसकी ओर से अपने सैन्य अभियान को बढ़ाने के लिए गाजा के दक्षिणी शहर रफह को खाली करने का नया आदेश जारी किया है. इस वजह से हजारों और लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है. इजराइल की सेना की ओर से यह भी कहा गया है कि वह तबाह हुए उत्तरी गाजा में घुस रही है, जहां उसके दावे के अनुसार आतंकवादी समूह हमास के फिर से संगठित होने की जानकारी है.


Read Also : Israel ने लड़ाई रोकी तो Gaza को दोबारा बसने में लगेंगे 16 साल, UN का दावा

Israeli prime minister benjamin netanyahu, front, attends a wreath-laying ceremony marking holocaust remembrance day in the hall of remembrance at yad vashem

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने क्या कहा

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि रफह पर हमले के लिए इजराइल को हथियार नहीं दिया जाएगा. अमेरिका ने कहा कि इस बात के ‘पर्याप्त’ सबूत हैं कि जिस तरह से इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध लड़ा है, उसमें नागरिकों की रक्षा करने वाले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया जा रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, 14 लाख से अधिक फिलिस्तीनियों (गाजा की आधी आबादी) ने रफह में शरण ले रखी है. इसमें से ज्यादातर लोग इजराइल के हमलों से बचकर यहां पहुंचे हैं.

Smoke rises following an israeli airstrike on buildings near the separating wall between egypt and rafah, southern gaza strip
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola