Israel Hamas War: गाजा में इजरायल ने मचायी तबाही, हमले में 18 की मौत, फलस्तीनी ने 2 को मौत के घाट उतारा

Israel Hamas War
Israel Hamas War: गाजा पर रविवार को इजराइल की ओर से किए गए हमले में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि इजराइल के तेल अवीव के उपनगर में एक फलस्तीनी नागरिक ने दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी.
Israel Hamas War: तेहरान में बुधवार को हमास नेता इस्माइल हनिया और मंगलवार को बेरूत में हिजबुल्ला कमांडर फौद शुकूर के मारे जाने के बाद से क्षेत्र तनाव जारी है. तनाव के युद्ध में बदलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान और उसके सहयोगियों ने इस हमले का करारा जवाब देने की धमकी दी है.
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- देश की रक्षा के लिए इजरायल पूरी तरह तैयार
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट की बैठक में कहा, इजरायल कई मोर्चों पर युद्ध कर रहा है. उन्होंने कहा कि देश रक्षा या जवाबी हमले के लिए पूरी तरह तैयार है.
इजरायल और हमास के बीच लगभग 10 महीने से जारी युद्ध
इजरायल और हमास के बीच पिछले 10 महीन से युद्ध जारी है. इस युद्ध में ईरान की भी एंट्री हो गई है. इजरायल और ईरान के सीधी लड़ाई में उलझने की आशंका बढ़ गई है. अप्रैल में ईरान ने इजरायल को सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की थी. हालांकि, इजरायल ने इनमें से 99 फीसदी हमलों को नाकाम करने का दावा किया था. ईरान इजरायल को मान्यता नहीं देता है. वह इजरायल विरोधी उग्रवादी समूहों-फलस्तीन के हमास और लेबनाना के हिजबुल्लाह का समर्थन करता है.
फलस्तीनी उग्रवादी ने चाकू से गोद कर दो लोगों की हत्या की
फलस्तीनी उग्रवादी द्वारा चाकू से किए गए हमले में 70 वर्षीय एक महिला और 80 वर्षीय एक पुरुष की मौत हो गई तथा दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि यह हमला एक फलस्तीनी चरमपंथी द्वारा किया गया जिसे मार गिराया गया. बचावकर्मियों ने बताया कि इस हमले में घायल हुए व्यक्ति तीन अलग-अलग स्थानों पर पाए गए जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि हमलावर एक से अधिक थे लेकिन बाद में इस संभावना से इनकार कर दिया गया.
गाजा में इजरायली हमले में बड़ी संख्या लोगों की हुई मौत
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल द्वारा रविवार को गाजा के अल-अक्सा शहीद अस्पताल परिसर के अंदर विस्थापित लोगों के लिए बने शिविर पर किए गए हमले में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. इजरायली सेना ने कहा कि उसने हमले में एक फलस्तीनी चरमपंथी को निशाना बनाया लेकिन वहां और भी धमाके हुए जो इस बात का संकेत देता है कि क्षेत्र में हथियार मौजूद थे. इसके अलावा दीर अल-बलाह के पास एक घर पर हमले की अलग घटना में एक बच्ची और उसके माता-पिता की मौत हो गई. मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी गाजा में हुए एक अन्य हमले में एक घर पूरी तरह नष्ट हो गया जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, गाजा शहर में एक वाहन पर हुए हमले में तीन अन्य लोगों की जान चली गई.
रॉकेट हमले से धुआं-धुआं हुआ इजरायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










