इजरायली हमले में हमास का टॉप लीडर अल-इस्सा ढेर, 7 अक्टूबर हमले का था मास्टरमाइंड
Published by : Neha Kumari Updated At : 29 Jun 2025 8:08 AM
Hamas-leader Hakham-muhammad-issa-al-issa
Israel Defence Force: इजरायली रक्षा बल द्वारा गाजा सिटी में किए गए हवाई हमले में हमास के शीर्ष सैन्य लीडर हाकिम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा के मारे जाने का दावा किया जा रहा है. IDF की टीम 7 अक्टूबर 2023 में इजरायल में हुए हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है. अल-इस्सा को इस हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.
Israel Defence Force: इजरायली रक्षा बल (IDF) द्वारा किए गए हवाई हमले में हमास के शीर्ष सैन्य लीडर हाकिम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा के मारे जाने की खबर सामने आई है. हवाई हमला गाजा सिटी में किया गया था. अल-इस्सा को 7 अक्टूबर 2023 में इजरायल में हुए हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.
इजरायली रक्षा बल (IDF) द्वारा जारी बयान
इजरायली रक्षा बल (IDF) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अल-इस्सा हमास की सैन्य क्षमता को बढ़ाने और सेना को प्रशिक्षण देने में अहम भूमिका निभाता था. इसके साथ ही 7 अक्टूबर को हुए हमले के पीछे अल-इस्सा का हाथ होने के सबूत मिले हैं. आगे उन्होंने कहा कि अल-इस्सा नौसैनिक हमलों की योजनाओं में बनाने में भी मुख्य भूमिका निभाता था.
🔴 ELIMINATED: eliminated Hakham Muhammad Issa Al-Issa—one of the founders of Hamas’ military wing.
— Israel Defense Forces (@IDF) June 28, 2025
Issa led Hamas’ force build-up, training, and planned the October 7 massacre. As Head of Combat Support, he advanced aerial & naval attacks against Israelis.
The IDF & ISA will… pic.twitter.com/pzf7DgQc19
7 अक्टूबर को हुए हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ ISA और IDF का ऑपरेशन जारी
इजरायली रक्षा बल और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) के संयुक्त बयान में कहा गया है कि 7 अक्टूबर को हुए हमले में शामिल सभी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसमें चुन-चुन कर आतंकियों को ढेर किया जा रहा है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
अल-इस्सा कौन था?
IDF द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक अल-इस्सा हमास के जनरल सिक्योरिटी काउंसिल का सदस्य था. साथ ही ट्रेनिंग हेडक्वार्टर का मुख्य रूप से भी कार्य करता था. इसके अलावा वह अल-कसम ब्रिगेड्स की मिलिट्री एकेडमी का सह-स्थापक भी था, जिसमें वह कथित तौर पर आतंकियों को प्रशिक्षण दिया करता था. साथ ही सेना में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा था. IDF ने बताया है कि इस्सा 2005 में सीरिया से गाजा आया था. इसने सीरिया और इराक में युद्ध का प्रशिक्षण लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










