ePaper

 Iran Israel Military Strength: ईरान और इजरायल किसके पास कितने हथियार, जानें सबकुछ

Updated at : 14 Jun 2025 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
Iran Israel Military Strength

Iran Israel Military Strength

 Iran Israel Military Strength: मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच तनाव बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है. इजरायल के हवाई हमले के बाद जंग की आशंका गहराती जा रही है. ऐसे में दोनों देशों की सैन्य ताकत की तुलना बेहद अहम हो गई है.

विज्ञापन

Iran Israel Military Strength: मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. शुक्रवार तड़के इजरायल ने ईरान पर बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें उसने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया. इस हमले में ईरान को भारी नुकसान हुआ है. इजरायली रक्षा बलों का दावा है कि इस हमले में ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक और सैन्य कमांडर मारे गए हैं. इस हमले के बाद ईरान ने भी कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि वह इसका करारा जवाब देगा.

इस घटनाक्रम के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है और दोनों देशों के बीच जंग के आसार अब और भी साफ नजर आ रहे हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अगर जंग होती है तो इजरायल और ईरान में कौन ज्यादा ताकतवर है?

जमीन पर ईरान का पलड़ा भारी

जमीन पर लड़ाई की बात करें तो ईरान की सैन्य शक्ति ज्यादा मजबूत मानी जा रही है. ईरान के पास 6,10,000 एक्टिव सैनिक, 3,50,000 रिजर्व और 2,20,000 अर्धसैनिक बल हैं. इजरायल के पास 1,70,000 एक्टिव सैनिक, 4,65,000 रिजर्व और 35,000 अर्धसैनिक बल हैं. ईरान के पास 1,996 टैंक और 65,765 बख्तरबंद वाहन हैं. इजरायल के पास 1,370 टैंक और 43,407 बख्तरबंद वाहन मौजूद हैं.

हवाई ताकत में इजरायल की बढ़त

हवाई हमले की क्षमता में इजरायल ईरान से कहीं आगे है और यही उसका सबसे बड़ा हथियार है.इजरायल के पास 612 विमान हैं, जिनमें 241 फाइटर जेट, 146 हेलीकॉप्टर और 48 अटैक हेलीकॉप्टर शामिल हैं. ईरान के पास 551 विमान हैं, जिनमें 186 फाइटर जेट, 129 हेलीकॉप्टर और केवल 13 अटैक हेलीकॉप्टर हैं. इजरायल के लड़ाकू विमान अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं जिनमें अमेरिका से मिले F-35 और F-16 जैसे विमान शामिल हैं. नौसेना के क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीति और ताकत अलग है. इजरायल के पास 5 सबमरीन, 7 कोरवेट और 45 गश्ती जहाज हैं.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola