लक्ष्य भेदने में अचूक, टारगेट पर सटीक हमला, बेजोड़ है ईरान का हाइपरसोनिक फतेह-1 मिसाइल, जानिए ताकत?
Iran Fateh-1 Missile
Iran Fateh-1 Missile: बीते छह दिनों से इजराइल और ईरान एक दूसरे पर मिसाइलों से हमला कर रहे हैं. इस बीच ईरान ने अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल फतेह-1 से इजराइल पर हमला बोला. ईरान ने साल 2023 में इस मिसाइल की झलक दुनिया को पहली बार दिखाई थी. 2024 में इसका इस्तेमाल ईरान ने इजराइल के […]
Iran Fateh-1 Missile: बीते छह दिनों से इजराइल और ईरान एक दूसरे पर मिसाइलों से हमला कर रहे हैं. इस बीच ईरान ने अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल फतेह-1 से इजराइल पर हमला बोला. ईरान ने साल 2023 में इस मिसाइल की झलक दुनिया को पहली बार दिखाई थी. 2024 में इसका इस्तेमाल ईरान ने इजराइल के खिलाफ किया. ईरान से दागने के बाद महज कुछ मिनटों के भीतर यह इजराइल तक पहुंच गई. इस मिसाइल की सबसे बड़ी खूबी इसकी रफ्तार है. यह 16 हजार से लेकर साढ़े 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ती है.
हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल है फतह-1
ईरान के सबसे घातक मिसाइलों में एक फतह-1 ईरान की पहली हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल है. यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है. इस मिसाइल की सबसे बड़ी खूबी इसकी रफ्तार है. इसके साथ ही यह लक्ष्य भेदने में काफी सटीक है. इसकी रफ्तार और सिस्टम ऐसा है जो दुश्मनों के रडार में नहीं आती. इजराइल का आयरन डोम सिस्टम भी फतेह-1 को टारगेट नहीं कर पाया. फतेह-1 मिसाइल को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने विकसित किया है.
बेमिसाल है फतह-1 मिसाइल की रफ्तार
फतह-1 हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल की रफ्तार बेमिसाल है, इसकी लक्ष्य भेदने की क्षमता भी काफी सटीक है. इसकी रफ्तार गति करीब 16,000 से 18,500 किलोमीटर प्रति घंटा है. इस मिसाइल की रफ्तार के कारण इसे ट्रैक करना या रोकना काफी दुश्कर कार्य है. यह साउंड की गति से 14 से 15 गुना तेज है. इस रफ्तार से यह महज 7 से 8 मिनट में ईरान से इजराइल तक का सफर तय कर सकती है. यह मिसाइल अपने साथ करीब साढ़े 4 सौ किलोग्राम तक का विस्फोटक ले जा सकती है.
टारगेट पर अचूक हमला
ईरान के हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल फतह-1 की मारक क्षमता 1400 किलोमीटर है. इस हिसाब से इस मिसाइल की जद में इजरायल, सऊदी अरब और मध्य पूर्व के कई देश है. इसकी एक और बड़ी विशेषता है इसका सटीक निशाना. फतेह-1 मिसाइल काफी उन्नत तकनीक से बनी है. इसका एडवांस नेविगेशन सिस्टम और सटीक दिशा-निर्देशन इसे बेजोड़ बनाता है. यह मिसाइल इतनी सटीक है कि यह अपने टारगेट से महज 10 मीटर इधर- उधर गिरती है.
ईरान और इजराइल के बीच भीषण लड़ाई
ईरान और इजराइल के बीच बीते छह दिनों से लड़ाई छिड़ी हुई है दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहे हैं. इजराइली सेना ने बताया कि उसके लड़ाकू विमानों ने यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज और मिसाइलों के कल-पुर्जे बनाने वाले केंद्रों को निशाना बनाया है. इजराइली विमानों ने तेहरान पर बमबारी की है. ईरान में इजराइली हमलों में कम से कम 239 नागरिकों सहित 585 लोगों की मौत हो गयी और 1,300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. ईरान जवाबी हमला कर रहा है. इन हमलों में लगभग 400 मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन दागे गए हैं, जिनसे इजराइल में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










