Iran Attack Israel: ईरान और इजराइल में छिड़ी जंग, मिसाइल और ड्रोन से ईरान ने किया हमला

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Apr 2024 1:01 PM

विज्ञापन

Iran Attack Israel | PTI

Iran Attack Israel: ईरान ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया है. वहीं, इजराइल पर ईरान के हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ इमरजेंसी बैठक की. बैठक में उन्होंने इजराइल के खाथ खड़े होने की प्रतिबद्धता दोहराई. जर्मनी समेत कई और देशों ने भी ईरान के हमले की निंदा की है.

विज्ञापन

Iran Attack Israel: ईरान ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया है. हालांकि ईरानी ड्रोन को इजरायल के आयरन डोम ने रोक लिया है. वहीं हमले के बाद इजरायली सेना ने कहा कि ईरान ने अपने क्षेत्र से इजरायल पर कई हमले किए हैं. वहीं ईरान के हमले के बाद इजरायली डिफेंस फोर्स हाईअलर्ट पर है. इजराइली वायु सेना को जवाबी हमले के लिए तैयार रखा गया है. वहीं ईरान के हमले के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राजधानी तेल अवीव में वॉर कैबिनेड की मीटिंग बुलाई है.

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक

इधर, इजराइल के खिलाफ ईरान के हमले को लेकर अमेरिका पूरी तरह सतर्क हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ इमरजेंसी बैठक की. बाइडेन ने बैठक में एक बार फिर दोहराया कि वो ईरान के खिलाफ इजराइल के साथ खड़ा है. बाइडेन ने कहा कि इजराइल की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दृढ़ है.

इजराइल ने सुरक्षा परिषद को लिखा पत्र

ईरान के हमले के बीच संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत गिलाद एर्दान ने ट्वीट कर कहा है कि ईरान के हमले के बीच मैंने रात में ही सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को एक पत्र भेजा है. उन्होंने कहा कि मैंने परिषद की तत्काल बैठक बुलाने की मांग की. साथ ही कहा है कि परिषद स्पष्ट रूप से इजराइल पर ईरान के हमले की निंदा करे और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की घोषणा करे.

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने की हमले की निंदा

वहीं इजराइल पर ईरान के हमले की जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने निंदा की है. उन्होंने कहा है कि ईरान की ओर से इजरायली क्षेत्र पर किया गया हमला अनुचित और अत्यधिक गैर-जिम्मेदाराना है. ईरान को इस क्षेत्र में और तनाव बढ़ने का खतरा है. जर्मनी इजराइल के साथ खड़ा है और हम अपने सहयोगियों के साथ स्थिति पर चर्चा करेंगे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola