India Pakistan War : भारत-पाकिस्तान की जंग में गिरे 5 फाइटर जेट्स, डोनाल्ड ट्रंप का दावा

Donald trump
India Pakistan War : अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के हालात बिगड़ रहे थे, जिसे हमने व्यापार के जरिए संभाला. हमने साफ कहा कि अगर हथियारों का इस्तेमाल जारी रहा, तो कोई व्यापार समझौता नहीं किया जाएगा. जानें फाइटर जेट्स को लेकर क्या बोले ट्रंप.
India Pakistan War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ऐसा दावा किया हे जिससे वे चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि उनके हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को रोका जा सका था. पहलगाम हमले के जवाब में भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी, लेकिन उनके दखल के चलते बड़ा टकराव टल सका.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कई बड़े युद्ध रोकने में मदद की. भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बहुत खराब हो गए थे. लड़ाई में लड़ाकू विमान गिराए जा रहे थे, शायद करीब पांच विमान गिराए गए थे. दोनों देश परमाणु हथियारों से लैस हैं और एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे.
4-5 लड़ाकू विमान गिराए गए थे भारत–पाक युद्ध के दौरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान लड़ाकू विमान गिराए गए थे. ट्रंप ने ये बात व्हाइट हाउस में कुछ रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान कही. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि गिराए गए विमान भारत के थे या पाकिस्तान के. ट्रंप ने कहा, “असल में, उस समय लड़ाकू विमान आसमान से गिराए जा रहे थे. चार या पांच नहीं, मुझे लगता है कि असल में पांच विमान गिराए गए थे.”
भारत और पाकिस्तान ने क्या किया दावा
10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम होने के कुछ दिन बाद, एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमानों को मार गिराया, लेकिन उन्होंने कोई संख्या नहीं बताई. वहीं पाकिस्तान ने भारत के दावे को कमतर बताया और कहा कि उसके सिर्फ एक विमान को “हल्का नुकसान” हुआ. पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारत के छह लड़ाकू विमान गिराए हैं, जिनमें राफेल भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










