डॉक्टरों के सम्मान में भारतीय मूल की ये अमेरिकी गायिका भी आई सामने, जारी की ये गीत
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Apr 2020 11:34 AM
भारतीय मूल की एक अमेरिकी गायिका ने अपनी जान को जोखिम में डालकर जानलेवा कोरोना वायरस से लड़ रहे डॉक्टरों के सम्मान में बुधवार को एक वीडियो गीत जारी किया
भारतीय मूल की एक अमेरिकी गायिका ने अपनी जान को जोखिम में डालकर जानलेवा कोरोना वायरस से लड़ रहे डॉक्टरों के सम्मान में बुधवार को एक वीडियो गीत जारी किया. अनुराधा पालकुर्ती ने इस गीत को गाया है और इसका शीर्षक है ‘‘रुकता ही नहीं तू कहीं हार के”. बोस्टन स्थित जूजू प्रोडक्शंस ने एक हफ्ते के भीतर इसे तैयार किया है. मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर भारतीय मूल के कई डॉक्टरों के डटे रहने से पालकुर्ती उनके समर्पण और सेवा से प्रेरित हुई.
इस गीत को बोस्टन की कवियत्री और पटकथा लेखक सुनयना काचरू ने लिखा है. संगीत कमलेश भडकाम्कर ने दिया है और वीडियो निखिल जोशी ने बनाई है. पालकुर्ती ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे जो हर दिन कर रहे हैं यह उसके सम्मान में है. वीडियो में कम से कम सैकड़ों और चेहरे होने चाहिए थे. हम 100 ऐसे परिवारों को निजी तौर पर जानते हैं और उनकी तस्वीरें नहीं मिल पाई. ”
गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोविड- 19 के मरीजों की संख्या 12 हजार को पार कर गयी है, जबकि 414 लोगों की इससे मौत हो गयी है, बता दें कि 14 तारीख अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस गंभीर परिस्थिति में जो लोग काम कर रहे हैं जैसे कि डॉक्टर, नर्स सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मी का सम्मान करने को कहा था. इससे पहले कई खिलाड़ीयों ने भी कोरोना से बचाव के लिए कई संदेश जारी किए थे.
उल्लेखनीय है कि इस वायरस के रोकथाम के लिए भारत में लॉकडाउन की सीमा बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










