Houston Plane Fire Video : अचानक प्लेन से निकलने लगी आग, थम गई 104 यात्रियों की सांस, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
United Plane Fire

ह्यूस्टन से न्यूयॉर्क जा रही प्लेन में लगी आग की तस्वीर

United Plane Fire Video : अचानक प्लेन से आग निकलने लगी. 104 यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाला गया. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Houston Plane Fire Video : ह्यूस्टन से न्यूयॉर्क जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट को रविवार को खाली कराया गया. विमान के एक इंजन से धुआं और आग निकला, जिसके बाद हड़कंप मच गया. उड़ान भरने से कुछ समय पहले ही इसके इंजन में आग लग गई. फ्लाइट 1382 जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट से लागार्डिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होने वाली थी, ठीक इसी वक्त क्रू मेंबर को इस संबंध में पता चला. इसके बाद रनवे पर ही उड़ान रोक दी गई.

एयरलाइन ने एक बयान पूरे घटनाक्रम को लेकर जारी किया. बयान में कहा गया कि इंजन में समस्या आ गई. इसकी वजह से उसे रोक दिया गया. यात्रियों को रनवे पर ही उतार दिया गया. उन्हें बसों से टर्मिनल तक ले जाया गया.

सभी 104 यात्री को सुरक्षित विमान से उतारा गया

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से खबर प्रकाशित की है. खबर में बताया गया है कि सभी 104 यात्री स्लाइड और सीढ़ियों का उपयोग करके विमान से सुरक्षित रूप से रनवे पर उतर गए. उन्हें बस से टर्मिनल ले जाया गया. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में न्यूयॉर्क के लागार्डिया हवाई अड्डे के लिए जा रहे एयरबस विमान के एक इंजन से धुआं और आग निकलता दिखाई दे रहा है. यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई है.

कुछ दिन पहले अमेरिका में हुए दो विमान हादसे

कुछ दिन पहले, वाशिंगटन के बाहर रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक अमेरिकन एयरलाइंस का विमान अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया था. दुर्घटना बाद दोनों विमान पोटोमैक नदी में गिर गए. अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी 67 लोगों की जान हादसे में चली गई. शुक्रवार की रात, फिलाडेल्फिया में एक मॉल के पास एक और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें सात लोगों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य घायल हो गए.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola