हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले से इजराइल में मौत का तांडव, मच गई चीख पुकार, Israel ने दी कड़ी चेतावनी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Jul 2024 8:39 AM
Hezbollah Attack
Hezbollah Attack: हिजबुल्लाह के आतंकियों की ओर से जोरदार हवाई हमला किया गया है.इस रॉकेट हमले में 12 से ज्यादा इजराइली लोगों के मारे जाने की खबर है. इजराइल ने हमले के बाद हिजबुल्ला को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अब अंजाम भुगतना होगा.
Hezbollah Attack: हमास के साथ-साथ लेबनान और यमन पर एक साथ हमला कर रहे इजराइल पर बड़ा हमला हुआ है. रॉकेट अटैक से पूरा इजराइल दहल गया है. हिजबुल्लाह के आतंकियों की ओर से जोरदार हवाई हमला किया गया है. हिजबुल्ला की ओर से 40 से अधिक रॉकेटों के हमले में इजराइल में 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई. वहीं, हमले में 37 से अधिक लोग जख्मी हो गये हैं. बताया जा रहा है कि इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स स्थित एक फुटबॉल मैदान पर हिजबुल्ला ने रॉकेट से हमला किया.
इजराइल की उत्तरी सीमा पर सबसे बड़ा हमला
बता दें, इजराइल और लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से इजराइल की उत्तरी सीमा पर किया गया यह अबतक का सबसे घातक हमला है. इस हमले के बाद से इजराइल में खासा आक्रोश है. वहीं हमले के बाद खाड़ा क्षेत्र में जारी संघर्ष के और तेज होने की संभावना है.
हिजबुल्ला को हमले का जिम्मेदार मान रहा है इजराइल
गोलन हाइट्स स्थित फुटबॉल मैदान पर रॉकेट हमले के लिए इजराइल हिजबुल्लाह को जिम्मेदार मान रहा है. हालांकि चरमपंथी हिजबुल्ला ने इस हमले में अपनी किसी भी भूमिका के होने से इनकार किया है. इजराइली सेना के मुख्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने इसे सात अक्टूबर को हुए हमास के हमले के बाद इजराइल के नागरिकों पर हुआ सबसे घातक हमला करार दिया है. बता दें, हमास के हमले के बाद गाजा में युद्ध छिड़ गया.
हिजबुल्ला ने किया हमले से इनकार
हिजबुल्ला के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अफीफ ने न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से कहा है कि हमने किसी तरह का हमला नहीं किया है. बता दें, इस हमले से पहले शनिवार को सीमा पार हिंसा की घटना हुई थी जिसमें हिजबुल्ला ने उसके तीन लड़ाकों के मारे जाने की बात कही थी. इजराइल की सेना ने कहा कि उसकी वायुसेना ने सीमावर्ती गांव कफर किला में हिजबुल्ला के हथियार डिपो को निशाना बनाया.
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दी चेतावनी
हमले को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्ला को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि हिजबुल्ला को इस हमले की ऐसी भारी कीमत चुकानी होगी, जो उसने पहले कभी नहीं चुकाई है. वहीं, इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि हिजबुल्ला ने इस हमले से सभी हदें पार दी हैं और हमारी प्रतिक्रिया से यह बात समझ आएगी. हम उस पल के करीब पहुंच रहे हैं, जब हमें एक पूर्ण युद्ध का सामना करना पड़ेगा.
अमेरिका से लौट रहे हैं नेतन्याहू
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका में हैं. वहीं, हमले के बाद पीएमओ कार्यालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री जल्द से जल्द अमेरिका से वापस इजराइल लौट रहे हैं. इजराइली सेना ने कहा है कि इजराइल को आशंका है कि रॉकेट दक्षिणी लेबनान के चेबा गांव के उत्तर में स्थित क्षेत्र से दागा गया था. भाषा इनपुट के साथ
UPSC के 3 छात्रों की मौत मामले में कोचिंग के मालिक-कॉर्डिनेटर गिरफ्तार, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










