नाइजीरिया में भीषण बाढ़ का कहर, 111 से ज्यादा लोगों की मौत! घरों में घुसा पानी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 May 2025 9:47 PM

विज्ञापन

Nigeria Flood, Symbolic Image

Nigeria Flood: नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के मोक्वा शहर में बाढ़ के कारण 100 से ज्यादा लोगों के मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि घंटों तक लगातार तेज बारिश के बाद आई बाढ़ आ गई. बाढ़ ने मोक्वा शहर को पूरी तरह से डुबो दिया है. वहीं, एक बांध टूटने से स्थिति और भी गंभीर हो गई.

विज्ञापन

Nigeria Flood:  नाइजीरिया के नाइजर राज्य में भीषण बाढ़ का कहर है. हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. बाढ़ के कारण राज्य में भयंकर तबाही मची है. घर, बाजार, सड़क और चौक चौराहे पानी में डूब चुके हैं. घरों के अंदर तक पानी भर गया है. आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बाढ़ के कारण अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौत का आंकड़ा 115 को भी पार कर रहा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक नाइजर राज्य के मोक्वा शहर में बाढ़ के कारण 111 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. कई घर पानी के कारण बर्बाद हो गए हैं.

जारी है राहत और बचाव

नाइजर राज्य की राजधानी मिन्ना में बचाव अभियान कार्यालय के प्रमुख हुसैनी ईसा ने कहा कि कई लोग अब भी फंसे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है. ईसा ने न्यूज एजेंसी एपी को बताया “मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब तक 88 शव बरामद किए गए हैं.” इधर, मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि भीषण बाढ़ के कारण 111 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.

इस कारण आई भीषण बाढ़

स्थानीय निवासियों और सरकारी अधिकारियों ने बताया कि कई घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण राज्य में बाढ़ आ गई. पानी भर जाने के कारण निकट में एक बांध टूट गया जिससे स्थिति और खराब हो गई. पिछले साल सितंबर में इसी तरह की एक घटना में नाइजीरिया में भयंकर बाढ़ आने के कारण 30 लोगों की मौत हो गयी थी और लाखों लोग विस्थापित हुए थे. बोको हराम विद्रोहियों के कारण मानवीय संकट और भी गहरा गया था. नाइजीरिया में अक्सर बाढ़ आती है, खासकर नाइजर और बेन्यू नदियों में, जिससे उनके तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित होते हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola